Khatron Ke Khiladi Season 9: शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 9 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में सबसे ज्यादा भारती की कॉमेडी को पसंद किया जा रहा है। भारती के जोक्स का तड़का आए दिन रोहित शेट्टी के शो में लगता है। लेकिन इस बार शो में कॉमेडी क्वीन ने कुछ ऐसा कर डाला जिसे देख देख कर लोग का हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया। शो में सारे कंटेस्टेंट्स का मनोरंजन करने वालीं भारती सिंह ने रोहित शेट्टी की नकल उतारना शुरू कर दिया। इस दौरान भारती सिंह ने शो के होस्ट और फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की हू-ब-हू नकल उतारी। खतरों के खिलाड़ी शो में भारती सिंह ने रोहित शेट्टी की आवाज और उनकी बॉडी लेंग्वेज की नकल उतारते हुए शो को होस्ट करना शुरू कर दिया। उनके इस एक्ट में पति हर्ष लिंबाचिया ने उनका साथ दिया।

रोहित शेट्टी अपने शो में ‘डर के आगे जीत है’ का कॉन्सेप्ट फॉलो करवाते हैं। ऐसे में रोहित अपने कंटेस्टेंट्स को हवा में उछालना, हेलिकॉप्टर से छलांग मरवाना और तो और सांपों-कीड़े मकौड़ों के बीच लिटाने का काम भी देते हैं। इसकी नकल उतारते हुए भारती ने सारे कंटेस्टेंट्स के आगे अपना कॉमेडी एक्ट पेश किया, यहां देखें:-

शो में कॉमेडियन भारती रोहित शेट्टी की खूब खिल्ली उड़ाती नजर आईं। बता दें, रोहित शेट्टी भी कम नहीं हैं। आए दिन रोहित भारती की टांग खिंचाई करते रहते हैं, कभी भारती से मजाक करके, तो कभी भारती को खतरनाक स्टंट देते हुए। पिछले एपिसोड में रोहित ने भारती को करंट वाला स्टंट दिया था। इस दौरान भारती के चिल्लाने पर रोहित शेट्टी हंसते और मस्ती लेते नजर आए।