बिग बॉस के घर में प्रियांक और बेनाफ्शा के बीच जो हो रहा है उससे प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल बहुत नाराज हैं। इतना ही नहीं दिव्या प्रियांक के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने की बात तक कह चुकी हैं। दिव्या कहती हैं कि वह प्रियांक की गर्लफ्रेंड नहीं कहलाना चाहतीं। जो उन्होंने बिग-बॉस में किया या कर रहे हैं इससे पता चल रहा है कि उनकी जिंदगी में कई लड़कियां हैं।

दिव्या कहती हैं, ‘अगर वह हमारे बीच में कंफ्यूज हैं और हमारे रिलेशनशिप को वह सिर्फ कनेक्शन कह रहे हैं जो स्प्लिट्सविला में बना था, तो बेहतर होगा कि हम अलग हो जाएं। इसलिए मैंने इस रिश्ते के अंत के बारे में सोच लिया है।’ दिव्या कहती हैं, ‘घर के अंदर और भी मर्द हैं। लेकिन वह लड़कियों से ही मसाज मांगते हैं। वहां विकास हैं, हितेन हैं लव हैं लेकिन वह लड़की से मसाज करने के लिए कह रहे हैं।’

प्रियांक और बेनाफ्शा

घर के अंदर सबसे पहले बंदगी और पुनीश की जोड़ी बनी थी। इसको लेकर हिना और बाकी घर सदस्यों के साथ मिलकर प्रियांक ने उन्हें काफी कुछ कहा। इसके चलते प्रियांक की गर्लफ्रेंड ने पुनीश और बंदगी को लेकर भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि प्रियांक को पुनीश और बंदगी के अगेंस्ट कुछ भी कहना चाहिए। वह तो खुलकर पूरी दुनिया के सामने ये कह रहे हैं कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहां प्रियांक और बेनाफ्शा इसे ‘मेरी फ्रेंडशिप’ का नाम दे रहे हैं।

बेनाफ्शा और वरुण

‘लोगों ने मुझे प्रियंक के नेचर को लेकर वॉर्निंग भी दी थी। लेकिन मैंने उन पर कभी भी यकीन नहीं किया। मेरे माता-पिता मेरे साथ बिग बॉस का वह एपिसोड देख रहे थे। वह भी इसको लेकर काफी परेशान हुए और दुखी भी हुए। वहीं बेनाफ्शा के बॉयफ्रेंड भी ये सब देख कर काफी परेशान हैं। इसके चलते वह बेनाफ्शा के घर से बाहर आने का वेट कर रहे हैं। वह भी इस मामले में सब कुछ क्लियर करना चाहते हैं। मैं उनके पेशंस लेवल को सेल्यूट करती हूं।’