बिग बॉस के घर में चारों तरफ मस्ती का माहौल छाया हुआ है। दरअसल, आज घर वाले पूल पार्टी में बिजी हैं। पिछले दिनों बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क के चलते घर का टेंप्रेचर काफी गर्म था। वहीं अब बिग बॉस ने माहौल को थोड़ा ठंडा करने के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया। इसके चलते घर के सारे सदस्य ‘पानी वाली डांस’ करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखे। ये एक्साइटमेंट कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर देखी जा सकती थी।
घर में सारे मर्द फुल टु फन में बिजी थे तो वहीं पार्टी में बंदगी, बेनाफ्शा, हिना और अर्शी काफी हाइलाइट हुए। बेनाफ्शा ने इस दौरान ब्लू कलर का टू-पीस पहना, वहीं हिना स्विमिंग कॉस्ट्यूम में नजर आई। इसके अलावा बंदगी ने बिकिनी पहनी। इस दौरान पार्टी में अर्शी रानी कलर की साड़ी और ब्लैक ब्लाउज पहन कर आईं। वहीं पानी में उतरते ही अर्शी का हॉट अवतार भी देखने को मिला।
The #BB11 housemates have fun in the pool grooving to ‘Paani Waala Dance’! Watch them tonight at 10:30 PM! #BBSneakPeek pic.twitter.com/2Ip30bxwgy
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 17, 2017
अर्शी, हिना, बंदगी और बेनाफ्शा ने मिलकर खूब ‘पानी वाला डांस’ सॉन्ग पर डांस किया। इधर, पानी में बंदगी और पुनीश आपस में खूब एंज्वॉय करते दिखे। इतना ही नहीं पुनीश ने तो बंदगी को गोद में ही उठा लिया। वहीं बेनाफ्शा और प्रियांक भी एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई दिए। यह वीडियो बिग बॉस के ऑफीशियल अकाउंट पर अपलोड किया गया है। फिलहाल इस वीडियो में शिल्पा शिंदे को छोड़ कर घर के बाकी सारे सदस्य दिखाई दे रहे हैं।