बिग बॉस सीजन 11 के सोमवार के एपिसोड में घर सदस्यों को एक टास्क दिया जाता है। इस टास्क में घर के गार्डन एरिया में एक सिटिंग टावर लगाया जाता है। इसमें एक-एक कर बारी-बारी से सभी को बैठना होता है। वहीं उस टावर में एक फोन भी लगा होता है। जो इस फोन के बजने पर सबसे पहले उसका रिसीवर उठाता है वह नॉमिनेशन की प्रक्रिया में आ जाता है। ऐसे में सबसे पहले हिना फोन उठा लेती हैं। बिग-बॉस बताते हैं कि अगर वह नॉमिनेशन से आजाद होना चाहती हैं तो उन्हें लव को माथे पर ‘जीरो’ लिखवाने के लिए कन्वेंस करना होगा। वहीं लव हिना के लिए अपने माथे पर जीरो लिखवा देते हैं।
इसके बाद हितेन को उस कुर्सी पर बैठने के लिए कहा जाता है। बदले में सेफ हो ने के लिए प्रियांक को बाल्ड होने के लिए कहा जाता है। प्रियांक अपने हितेन भाई के लिए अपने बालों का बलिदान दे देते हैं। इसके बाद प्रियांक को नॉमिनेट किया जाता है। वहीं बेनाफ्शा को कहा जाता है कि प्रियांक को सेव करने के लिए उन्हें अगले दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट होना पड़ेगा। इसके लिए बेनाफ्शा मान जाती हैं और अगले दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट हो जाती हैं।
वहीं घर में आकाश आकाश के तेवर बदले-बदले से नजर आते हैं। आकाश कहते हैं,’शिल्पा और विकास घर में सबसे बड़ा गेम खेल रहे हैं। शिल्पा नाटक कर रही हैं। वैसे तो वह आकाश से नफरत करती थीं। लेकिन अचानक वह अच्छी दोस्त बन गई हैं उनकी। विकास बिलकुल मेरी तरह शिल्पा को चुप कराता है- टेबल के नीचे बैठ कर।’ लेकिन बाद में आकाश शिल्पा से कहते हैं कि वह घर वालों की फरकी ले रहे हैं। वह कहते हैं, ‘मैं उन कोनों तक जाना चाहता हूं जहां जा नहीं पा रहा हूं। अब घर में सब मेरे दोस्त हैं।’
Dosti ke imtehan mein kaun hoga pass aur kaun fail? Pata lagane ke liye dekhiye #BB11 aaj raat 10:30 PM! pic.twitter.com/pFJIaAMr7B
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 13, 2017