कलर्स टीवी का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस रविवार रात 9 बजे से शुरू हो चुका है। यह शो का यह 10वां सीजन है, और यह 7वीं बार होगा जब बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं। पहले दिन शो में ग्रांड प्रीमियर में सलमान ने दीपिका की अपकमिंग मूवी पहली हॉलीवुड फिल्म xXx: The Return of the Xander Cage का प्रमोशन किया और साथ ही सलमान दीपिका की पहली फिल्म का ट्रेलर भी फिल्म के दौरान लॉन्च किया। इसी के साथ ही सलमान ने शो के दौरान दीपिका के एक्शन सीन्स की दिल खोलकर तारीफ भी की। शो का कॉन्सेप्ट इस बार थोड़ा है। बता दें कि जैसा कि अब तक शो में अब तक सिर्फ सेलेब्रिटीज हिस्सा लेते थे लेकिन इस बार शो में कुछ आम लोगों को भी हिस्सा बनाया गया है। बिग बॉस के घर की तस्वीरें भी पहले ही कलर्स और बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी कर दी गई हैं। घर की थीम भी इस बार पहले से काफी अलग रखी गई है। इस बार का बिग बॉस’ हाउस एथरियल लुक में है, जिसकी थीम इसे मॉर्डन इंडियन पैलेस रूप में तैयार किया गया है। बता दें कि जहां तक घर की सजावट का सवाल है तो घर की भीतरी सजावट कलाकृतियों और बड़े-बड़े कंदीलों से डेकोरेट दिखाई दी।
पहले दिन शो में 15 प्रतिभागियों की एंट्री हुई। बता दें कि पहले दिन शो में 15 लोगों की एंट्री हो चुकी है, इनमें से 13 कंटेस्टेंट नॉन सेलेब हैं। 15 वें प्रतिभागी के रूप में भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अंतरा ने एंट्री ली। इसके बाद बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस बार के शो में जहां एक ओर बॉलीवुड एक्टर राहुल देव ने एंट्री ली है तो वहीं दूसरी ओर भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस अंतरा विस्वास भी प्रतिभागी बनकर पहले दिन आईं। इसके अलावा शो में गुड़गांव की अकांक्षा शर्मा की एंट्री हुई, जो कि युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह की पत्नी रह चुकी हैं। हालांकि उनका चार माह बाद ही ये रिश्ता टूट गया।
Read Also: बिग बॉस 10 के घर की थीम का हुआ खुलासा, वीडियो में देखिए कैसा होगा अंदर का माहौल
गौरतलब है कि सेलेब्स से भरपूर यह शो इसमें होने वाले विवादों और अपनी हाई-फाई टीआरपी के लिए जाना जाता है। शो के अब तक के 10 सीजन्स में कपल्स की शादी से लेकर इंटेस किसिंग सीन का तक काफी कुछ अब तक देखा जा चुका है। इस बार शो का प्रमोशन काफी अलग तरीके से किया गया है, और कॉन्सेप्ट भी काफी अलग होगा। तो देखना यह होगा कि इस बार शो में क्या कुछ नया देखने को मिलता है।
लाइव अपडेट्स बिग बॉस 10-
Live Updates
शो के अंत में बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
शो में अब आई सभी प्रतिभागियों की बिग बॉस से इंट्रोडक्शन की बारी।
शो की 15 प्रतिभागी के रूप में आईं हैं, जिनका नाम हैं अंतरा विस्वास। जो कि भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार हैं, जिन्होंने 100 फिल्में की हैं, जो एक एक्ट्रेस के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं।
शो में नवीन प्रकाश के स्टूडेंट्स को भी उनसे जीत की काफी उम्मीद है।
जो खुद की दम पर एक पहचान बनाना चाहते हैं। सलमान ने जब नवीन से पूछा कि यहां पर आने की कैसे सोचा। तो उन्होंने बताया कि जहां में रहता था वहां सबसे अच्छी इंगिल्श वही जानते हैं। जो एक अर्णव गोस्वामी की डिबेट में भी काफी अव्वल रह चुके हैं। यही वजह है कि उनका चयन इस शो में हुआ है।
अतक तक बिग बॉस हाउस में 13 लोगों की एंट्री हो चुकी है। अब 14 वें प्रतिभागी के रूप में आए नवीन प्रकाश। जो आईएएस के स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। तो एक लॉवर क्लास के बैकग्राउंड से आते हैं। शो में आने से नवीन के पेरेंट्स काफी खुश हैं।
राहुल और प्रियंका ने एक साथ बिग बॉस हाउस के अंदर एंट्री ली है। स्वामी ओमजी ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
शो में राहुल देव प्रियंका जग्गा के फेवरेट हैं। शो के दौरान प्रियंका ने अपने हसबैंड के बारे में काफी कुछ सलमान को बताया।
बिग बॉस में अब आए बॉलीवुड एक्टर राहुल देव
प्रियंका जग्गा से सलमान ने राहुल जग्गा और गौरव चोपड़ा की तस्वीरें दिखााई, जिसमें से जग्गा ने राहुल देव को सेलेक्ट किया।
प्रियंका जग्गा की शादी एक विदेशी से हुई है।
शो में दो बच्चों की मां प्रियंका जग्गा ने शिरकत की। इनके बच्चों को अपनी मम्मी पर पूरा भरोसा है कि वे शो की विनर जरूर बनेंगी।
इन्हीं के साथ हुई मनु पंजाबी की एंट्री
शो में हाल ही हुई गौरव चोपड़ी की एंट्री जो कि छोटे पर्दे के स्टार हैं और यह ‘नच बलिए’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं।
शादी से अकांक्षा काफी परेशान थीं, जिस कारण उनकी शादी 4 माह भी नहीं की। हालांकि अब तक उनका तलाक नहीं हुआ है।
बता दें कि 25 साल की अकांक्षा एक शादीशुदा गर्ल हैं।
बिग बॉस हाउस मकी नौवीं प्रतिभागी गुड़गांव की अंकाक्षा शर्मा हैं, जो लिखने पढ़ने की काफी शौकीन हैं। उन्होंने अपने उस टाइम का भी जिक्र किया जिस दौरान वे काफी मुश्किलों के दौर से गुज रही थीं। अकांक्षा ने कहा बिग बॉस के घर के लिए कहा कि इंडिया वालों ये घर अपने घर को ही समझना है।