‘कलर्स’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘बिग बॉस’ के रविवार एपिसोड में आपने देखा कि सलमान खान एक दमदार परफॉर्मेंस से शो पर एंट्री लेते हैं। वे शो पर कॉमेडी नाईट्स बचाओ के भारती और कृष्णा का भी वेल्कम करते हैं। वे दोनों शो के कंटेस्टेंट के उपर जोक्स बनाकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। घर के कंटेस्टेंट्स थप्पड गेम में पार्टिसिपेट करते हैं जहां उन्हें कुछ सवालों के जवाब देने पड़ते हैं। स्वामी ओम सबसे पहले गेम के लिए एक्टीविटी एरिया में जाते हैं जहां सबसे ज्यादा थप्पड़ उन्हीं को मिलते हैं। जितने भी सवालों के जवाब वे देते हैं वे सारे गलत होते हैं। घर के दूसरे कंटेस्टेंट भी उन्हें सहमति देते हैं। अगली बार बानी चेयर पर जाती हैं। उन्हें भी अपने सवालों के जवाब के लिए दो बार थप्पड़ खाना पड़ते है। कंटेस्टेंट्स भी इस बात में सहमति देते हैं कि वे रोहन से नहीं बल्कि लोपा से इंसिक्योर हैं। सलमान, रोहन से पूछते हैं कि बानी, लोपा से क्यों इंसिक्योर हैं। रोहन कहते हैं कि बानी, उस समय भी लोपा की शिकायत करती हैं जब उनकी गलती नहीं होती है। वे इस बात से भी सहमत होते हैं कि बानी घर के अन्य सदस्यों के साथ काफी रूड तरीके से पेश आती हैं।
कृष्णा, सुदेश और मोना शो पर स्वामीजी, बानी और मोना की एक्टिंग करते हैं। सलमान और बाकी कंटेस्टेंट उनके जोक्स पर काफी एंजॉय करते हैं। टीवी एक्ट्रेस और बानी की फ्रेंड हिना खान शो पर आती है। सलमान, उनसे रोहन के रियल स्वरूप के बारे में पूछते हैं साथ में वे ये भी पूछते हैं कि लोपा को उनका साथ देते देख कर उन्हें क्या लगता है। वो कहती हैं कि रोहन घर पर अच्छा खेल रहे हैं लेकिन उन्हें उस समय बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था जब प्रियंका जग्गा ने उनके चेहरे पर थूका था। बाद मे अनीता और मुबीन भी शो पर दर्शकों का मनोरंजन करने आते हैं। इसके बाद जियो टीवी के जरिए सलमान घरवालों से रूबरू होते हैं। भारती सेट पर बिग बॉस की बड़ी आंखों के साथ एंट्री लेती हैं और दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। वे कृष्णा के साथ मिलकर सलमान खान के साथ कुछ स्टंट्स परफॉर्म करते हैं। शो पर आमिर मेंटलिस्ट आते हैं जो लोगों का दिमाग पढ़ने के लिए जाने जाते हैं।
सलमान बताते हैं कि आमिर घर के अंदर जायेंगे और अपने ट्रिक्स उन पर आजमायेंगे जो डिसाईड करेगा कि कौन इस घर से इविक्ट हो रहा है। आमिर घर के अंदर जाते हैं। सभी यहां सोचते हैं कि वो एक वाईल्ड कार्ड एंट्री हैं। आमिर सभी सदस्यों पर अपनी ट्रिक्स आजमाते हैं और अंत में प्रियंका का नाम लेकर कहते हैं कि वे आज घर से जा रही हैं। प्रियंका घर से बिना किसी से बात किये ही जाती हैं। दरअसल प्रियंका को घर के बाहर ही सीक्रेट रुम में रखा जाता है। स्वामी ओम उनके जाने से रोते हैं और कहते हैं कि उनकी बेटी फिर से वापस आएगी। वे बिग बॉस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे प्रियंका को वापस भेज दें। लोपा कहती हैं कि प्रियंका के चले जाने से वे काफी खुश हैं।
Read Also: बिग बॉस 10: स्वामी ओम ने बानी से कहा मर जाएगी तुम्हारी मां
