टीवी लवर्स के बीच विवादित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का जिक्र खूब चलता है। पिछले कई सालों से सलमान खान इसमें बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। बीबी हाउस के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स अलग-अलग वजह के चलते सुर्खियों में रहते हैं। कुछ प्रतियोगियों की दोस्ती हर किसी को हैरान करती है। इस जोड़ी की लिस्ट में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का नाम शामिल है। सलमान खान के शो में समय के साथ दोनों की दोस्ती मजबूत होती नजर आ रही है। फाइनली अब अभिषेक ने अपने दिल का दर्द अशनूरे के सामने कबूल किया है।

बिग बॉस 19 के एक हालिया प्रोमो में देखने को मिला कि रात के समय अशनूर और अभिषेक साथ बैठकर बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान अभिषेक ने प्यार के विषय पर अशनूर से बात की। अभिषेक ने अपनी पत्नी का नाम लिए बगैर प्यार के पल और एहसास का महत्व बताया और अशनूर से भी इससे जुड़े सवाल किए।

अभिषेक बजाज का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिषेक और अशनूर प्यार पर चर्चा करते नजर आए। अभिषेक ने अशनूर से सवाल किया कि ‘तुम्हें कभी प्यार हुआ है?’ प्रतिक्रिया देते हुए अशनूर कहती हैं कि अभी नहीं, लेकिन जरूर होगा। आई लव लवा। फिर अभिषेक अपनी लव स्टोरी सुनाने लगते हैं। उन्होंने कहा, मुझे प्यार हुआ था। लव में इंसान को सब कुछ अच्छा लगता तहै। जिस तरह से फिल्मों में दिखाया जाता है म्यूजिक बजता है ये सब काफी हद तक सही होता है। प्यार ही इंसान के लिए सबसे बड़ा इमोशन होता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘कैमरे में कैसे झूठ बोल सकता है…’ अमाल मलिक से टकराई मालती चाहर, बताया घर से बाहर के रिश्ते का राज!

अशनूर कौर ने सवाल करते हुए कहा, एक समय के बाद इंसान जो करता है, वो सब प्यार के लिए ही होता है। अभिषेक करहते हैं कि तुम्हें पता है कि प्यार में सबसे खराब फीलिंग क्या होती है? जब आपको उसी इंसान से धोखा मिलता है और आपका दिल टूट जाता है। ऐसा महसूस होता है कि जैसे अब जान निकल जाएगी। प्लास्टिक की बोतल को जब क्रश कर दिया जाता है, तो उसमें से पानी निकलने लगता है, ठीक वैसे ही इंसान की जान निकलती है। इस दौरान अभिनेता हद से ज्यादा इमोशनल नजर आए।