Bigg Boss 13: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस के जरिए तमाम अंजान चेहरों को पहचान मिली है। सीजन 13 में आने से पहले शायद ही आप असीम रियाज को जानते होंगे। जो बहुत डाउन टू अर्थ हैं और अब इस शो के खास सदस्य बन चुके हैं। असीम को लोगों का खूब सपोर्ट मिल रहा है। ट्वीटर पर असीम रियाज की फैंस फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। 4 माह का सफर तय कर चुके असीम को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और लोगों को लगता है कि फिनाले तक जाएंगे। अब असीम को लेकर खबर मिली है कि उन्हें एक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असीम को पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सनी लियोनी संग फिल्म में काम करने का मौका मिला है। उन्हें महेश भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म रागिनी MMS 2 के लिए अप्रोच किया है। शो में रहते हुए यह असीम के करिअर के लिए एक अच्छी खबर है।
हालांकि अभी तक असीम और सनी की फिल्म को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा सच में है तो यह असीम का ड्रीम प्रोजेक्ट हो सकता है और इससे उनके सपनों को एक नई उड़ान मिल सकती है। बता दें कि फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने ही सनी लियोनी को भी अपनी फिल्म से लॉन्च किया था। उन्होंने सनी को बिग बॉस से जिस्म 2 के लिए साइन किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस शो से कई आम बाहर निकलकर खास बने हैं और उन्हें खूब लाइमलाइट भी मिली है। इनमें सनी लियनी, नोरा फतेही, गौहर खान, मनु पंजाबी, मनवीर गुर्जर, बीना मलिक जैसे चेहरे अब सेलेब्स बन चुके हैं। शिल्पा शिंदे का करिअर भी लगभग डूब चुका था लेकिन बिग बॉस सीजन 11 की विनर बन उनके करिअर को फिर से एक नई राह मिली है।
फिलहाल शो में असीम, सिद्धार्थ शुक्ला से झगड़ते दिख रहे हैं। पिछले तीन वीक से दोनों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था लेकिन अब फिर से पुरानी चीजें फिर शुरु हो गई हैं। इससे पहले असीम शो की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना संग अपनी बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में थे। शो में रहते वह हिमांशी के करीब आए थे और उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी किया था। हालांकि उस वक्त हिमांशी किसी से रिलेशनशिप में थीं। उनकी सगाई हो चुकी थी लेकिन शो से बाहर निकलते ही उन्होंने अपना रिश्ता तोड़ दिया और वे असीम के बाहर आने का इंतजार कर रही हैं। यह बात असीम को पहले शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी के जरिए पता चली और बाद में उनके बड़े भाई ने भी कनफर्म की थी। हिमांशी का रिश्ता टूटने का कारण सलमान खान ने असीम को बताया है।

