बिग बॉस के घर में आज यानी रविवार 23 दिसंबर को बड़ा धमाल होने वाला है। आज टीवी रिएलिटी शो में ‘सिंबा’ स्टार रणवीर सिंह और सारा अली खान दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में रणवीर और सारा दोनों बिग बॉस के घर में एंट्री मारेंगे। सारा बिग बॉस के घर में दूसरी बार सलमान से मिलने आई हैं। इससे पहले सारा कुछ हफ्तों पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। जितनी मस्ती सारा और सलमान ने उस वक्त की थी। वैसे ही मस्ती मजा इस बार भी शो में सलमान सारा और रणवीर करते नजर आएंगे।

इन तीनों के साथ फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी बिग बॉस के घर में आएंगे। अपकमिंग शो में चारों सेलेब्स एक दूसरे की टांग खिंचाई करते दिखेंगे। शो के बीच में सलमान खान रणवीर से मस्ती लेते हुए कहते हैं कि ‘शादी को हुए भी 4 दिन बीते नहीं और हांजी-हांजी कर रहा है’।  दरअसल, रणवीर सिंह, सारा अली खान, रोहित और सलमान बिग बॉस के मंच पर साथ खड़े होते हैं।

https://twitter.com/BiggBossFever/status/1076696066962149377

ऐसे में सलमान और रोहित मिलकर रणवीर को एक टास्क देते हैं। रोहित कहते हैं कि रणवीर को करीब में रखा फोन उठा कर दीपिका पादुकोण से बात करने की एक्टिंग करनी है जिसमें उनसे दीपिका पूछेंगी कि उन्होंने दीपिका का घागरा पहन लिया है। जबकि दीपिका उस घागरे को ढूंढ रही हैं।

ऐसे में रणवीर वही करते हैं जो उन्हें रोहित करने के लिए कहते हैं। रणवीर फोन पर पत्नी दीपिका से बात करने की एक्टिंग करते हैं और कहते हैं, ‘हां बेबी मैंने ही पहना है, गुलाबी वाल। हां.. हां.. हांं..।’ रणवीर की हां.. हां.. सुनते ही सलमान हंस पड़ते हैं। ..और बोल पड़ते हैं, ‘शादी हुए चार दिन हुए नहीं और हां.. हां…।’

प्रियंका के रिसेप्शन में दिखे ‘नाराज’ सलमान, कैमरे में कैद हुए 2 एक्स बॉयफ्रेंड, ग्लैमरस अंदाज में पहुंचे तमाम स्टार्स