सलमना खान की शादी का टॉपिक बॉलीवुड टाउन में एवरग्रीन है। शादी को लेकर आए दिन कोई न कोई सलमान से सवाल करता नजर आता है कि वह शादी कब करेंगे। वहीं अब सलमान खान की शादी के लिए सबसे पहले उनका बायोडाटा बनना शुरू हो चुका है। जी हां..और ये बायोडाटा कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और सारा अली खान बना रहे हैं। दरअसल, आज के अपकमिंग एपिसोड में सलमान, सारा, रणवीर और रोहित खूब मस्ती करते दिखाई देंगे। रणवीर सिंह से सलमान खान लगातार उनकी और दीपिका की शादी को लेकर बातें करते दिखेंगे। ऐसे में रणवीर बोलेंगे कि इंंसान शादी की बात से पक जाता है। रणवीर कहते हैं कि उनकी हो गई अब सलमान कब कर रहे हैं शादी!
तभी सलमान को घेर कर सारा, रोहित औक रणवीर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद शादी के लिए सलमान खान का बायोडाटा बना या जाने लगता है। इस दौरान बहुत फनी-फनी चीजें सलमान के प्रोफाइल पर जोड़ी जाती हैं। रोहित तो खूब मस्ती लते हुए कहते हैं कि सलमान की प्रोफाइल में जोड़ा जाना चाहिए- ‘दिल में आता हूं, समझ में नहीं’। देखें इसके बाद सलमान खान रोहित को कैसे रिएक्शन देते हैं:-
https://twitter.com/BiggBossFever/status/1076695703324426241
बिग बॉस के घर में आज इविक्शन डे है। ऐसे में बिग बॉस के इस सीजन का कौन सा कंटेस्टेंट जीत के इतने करीब आ कर घर से बेघर होकर अपने घर वापस जाएगा। यह जानने के लिए सबकी नजरें बिग बॉस के इस एनर्जी से भरे एपिसोड की तरफ बनी हुई है।
