Bigg Boss 12, 21st November 2018 Updates Episode: घर के सदस्यों ने दीपक और सुरभि को कैप्टेंसी के लिए नॉमिनेट किया है। इस दौरान सुरभि और रोमिल के बीच जबरदस्त बहस भी हो गई। दरअसल बिग बॉस के इस एपिसोड में घर के कुछ सदस्यों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई है। रोमिल और सुरभि ने एक दूसरे खिलाफ निजी कमेंट किए। रोमिल ने कहा कि वो सुरभि से ज्यादा अच्छे दिखते हैं। इससे पहले बिग बॉस की तरफ से मिले ‘सांप’ टास्क को पूरा करने के लिए सभी सदस्य बहुत जोर आजमाइश करते दिखे। बिग बॉस के घर के अंदर श्रीसंत इस एपिसोड में काफी नाराज दिखे।

श्रीसंत, रोहित पर नाराज हो गए। जैसे ही उन्हें पता चला कि रोहित ने उनके नाम का मजाक उड़ाया है वो काफी गुस्से में नजर आए। वो कनफेशन रुम के बाहर खड़े हो गए और बिग बॉस से अनुरोध करने लगे कि वो उनसे बात करें। बिग बॉस ने श्रीसंत से कहा कि वो रोहित के पास जाएं और इस झगड़े को सुलझाएं। इसके बाद श्रीसंत, रोहित के पास गए और उनसे बातचीत की। रोहित ने कहा कि उन्होने कभी भी श्रीसंत के पिता पर कोई कमेंट नहीं किया है।

इस बीच मेघा, जसलीन और श्रीसंत की ब्लू टीम सांप टास्क को हार चुकी है। रेड टीम इस टास्क में विजयी रही है।इससे पहले टास्क के दौरान रोहित, दीपक, मेघा और जसलीन ने घर के अंदर की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया है। मेघा ने रोहित पर आरोप लगाया है कि टास्क के दौरान उन्होंने उनके चेहरे पर अपनी केहुनी से मारा है। इधर श्रीसंत टास्क में शामिल होते हुए सांप के अंदर चले गए हैं।

रोहित ने श्रीसंत पर जुबानी हमला किया है। रोहित ने श्रीसंत को ‘फ्लिपशंत’ कह दिया है। इसपर श्रीसंत नाराज हो गए हैं। घर में इस वक्त सांप टास्क चल रहा है। सांप टास्क के दौरान चार प्रतिभागी काफी आक्रोशित हो गए। सृष्टि ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा। उन्होंने उनसे कहा कि प्रॉपर्टी को वो ना तोड़ें। सुरभि ने उनसे कहा कि वो शांति से खेलें।

श्रीसंत ने रोहित को लेकर व्यंग्य किया। टास्क को पूरा करते वक्त रोहित और दीपक का व्यवहार घर के सदस्यों को चौंका गया। उन लोगों ने मेघा और जसलीन को हर्ट किया। सृष्टि उनपर नाराज हो गईं। टास्क को पूरा करते वक्त रोहित और दीपक का व्यवहार घर के सदस्यों को चौंका गया। उन लोगों ने मेघा और जसलीन को हर्ट किया। सृष्टि उनपर नाराज हो गईं। इधर दीपक और रोहित ने जसलीन पर कमेंट किया है। इस बात से जसलीन काफी नाराज हो गई हैं।

 

Live Blog

Highlights

    22:06 (IST)21 Nov 2018
    सुरभि ने मांगी माफी

    सुरभि ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। लेकिन रोमिल इससे ज्यादा खुश नहीं हुए। बाद में सुरभि रोने लगीं। करणवीर, रोहित और सृष्टि ने सुरभि और रोमिल के बारे में बात की।

    21:58 (IST)21 Nov 2018
    रोमिल, सुरभि भिड़े

    रोमिल और सुरभि ने एक दूसरे खिलाफ निजी कमेंट किए। रोमिल ने कहा कि वो सुरभि से ज्यादा अच्छे दिखते हैं।

    21:51 (IST)21 Nov 2018
    दीपक, सुरभि कैप्टेंसी के लिए हुए नॉमिनेट

    घर के सदस्यों ने दीपक और सुरभि को कैप्टेंसी के लिए नॉमिनेट किया है। इस दौरान सुरभि और रोमिल के बीच जबरदस्त बहस भी हो गई।

    21:49 (IST)21 Nov 2018
    रोमिल, करणवीर और सोमी नहीं कर पाए क्वालिफाई

    दीपक और सुरभि कैप्टेंसी टास्क के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। जबकि रोमिल, करणवीर और सोमी इस टास्क के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं।

    21:43 (IST)21 Nov 2018
    बिग बॉस ने श्रीसंत से कही यह बात

    बिग बॉस ने श्रीसंत से कहा कि वो रोहित के पास जाएं और इस झगड़े को सुलझाएं। इसके बाद श्रीसंत, रोहित के पास गए और उनसे बातचीत की। रोहित ने कहा कि उन्होने कभी भी श्रीसंत के पिता पर कोई कमेंट नहीं किया है।

    21:41 (IST)21 Nov 2018
    श्रीसंत, रोहित पर हुए नाराज

    श्रीसंत, रोहित पर नाराज हो गए। जैसे ही उन्हें पता चला कि रोहित ने उनके नाम का मजाक उड़ाया है वो काफी गुस्से में नजर आए। वो कनफेशन रुम के बाहर खड़े हो गए और बिग बॉस से अनुरोध करने लगे कि वो उनसे बात करें।

    21:37 (IST)21 Nov 2018
    रेड टीम ने जीता टास्क

    मेघा, जसलीन और श्रीसंत की ब्लू टीम सांप टास्क को हार चुकी है। रेड टीम इस टास्क में विजयी रही है।

    21:35 (IST)21 Nov 2018
    रोने लगीं मेघा

    टास्क के बाद मेघा रोती नजर आईं। इसपर दीपिका और श्रीसंत ने उन्हें समझाते हुए कहा कि वो अच्छा खेल रही हैं। दीपिका ने उनसे अनुरोध किया कि वो शांत रहें।

    21:29 (IST)21 Nov 2018
    सांप के अंदर गए श्रीसंत

    श्रीसंत सांप के अंदर चले गए हैं। श्रीसंत टास्क में शामिल हो गए हैं। 

    21:28 (IST)21 Nov 2018
    मेघा ने रोहित पर लगाया आरोप

    मेघा ने रोहित पर आरोप लगाया है कि टास्क के दौरान उन्होंने उनके चेहरे पर अपनी केहुनी से मारा है।

    21:26 (IST)21 Nov 2018
    घर की प्रॉपर्टी को पहुंचाया नुकसान

    रोहित, दीपक, मेघा और जसलीन ने घर के अंदर की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया है।

    21:22 (IST)21 Nov 2018
    रोहित ने श्रीसंत पर कसा तंज

    रोहित ने श्रीसंत पर जुबानी हमला किया है। रोहित ने श्रीसंत को 'फ्लिपशंत' कह दिया है।

    21:21 (IST)21 Nov 2018
    मेघा ने फेंका शैंपू

    सृष्टि प्रतिभागियों के व्यवहार पर काफी नाराज हुईं। मेघा ने दूसरे सदस्यों पर शैंपू फेंक दिया।

    21:16 (IST)21 Nov 2018
    मेघा से भिड़े रोहित और दीपक

    टास्क को पूरा करते वक्त रोहित और दीपक का व्यवहार घर के सदस्यों को चौंका गया। उन लोगों ने मेघा और जसलीन को हर्ट किया। सृष्टि उनपर नाराज हो गईं।

    21:13 (IST)21 Nov 2018
    चल रहा है 'सांप' टास्क

    सांप टास्क के दौरान चार प्रतिभागी काफी आक्रोशित हो गए। सृष्टि ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा। उन्होंने उनसे कहा कि प्रॉपर्टी को वो ना तोड़ें। सुरभि ने उनसे कहा कि वो शांति से खेलें। श्रीसंत ने रोहित को लेकर व्यंग्य किया।

    21:05 (IST)21 Nov 2018
    जसलीन पर किया कमेंट

    दीपक और रोहित ने जसलीन पर कमेंट किया है। इस बात से जसलीन काफी नाराज हो गई हैं।