Bigg Boss 12 11th December Episode Updates: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते बाहर होने के लिए सोमी, रोहित और करणवीर नॉमिनेट हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया खास अंदाज में शुरू हुई। प्रक्रिया के तहत एक्टिविटी एरिया में जादुई चिराग रखा गया था। चिराग को हाथ से मलने पर जिन्न नॉमिनेटेड लोगों को बता रहा था कि कैसे वो खुद को नॉमिनेशन से बचा सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले दीपक गुफा के अंदर गए। चिराग को रगड़ने के बाद उसमें से जिन्न की आवाज आई।
जिन्न ने बताया कि दीपक ठाकुर आप इस हफ्ते नॉमिनेट हैं। जिन्न ने बताया कि अगर उन्हें इस नॉमिनेशन से बचना है तो करणवीर को कहें कि वो अपने बच्ची के द्वारा दिए गए खिलौने को नष्ट कर दें। करणवीर ने दीपक को बचाने की खातिर अपनी बच्ची के खिलौने को नष्ट कर दीपक को सौंप दिया। दीपक के बाद सोमी गुफा में गईं। सोमी को जिन्न ने बताया कि वो बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हैं। अगर उन्हें बचना है तो वो रोहित को बोलें कि वो पूरे हफ्ते के लिए खुद को नॉमिनेट कर दें। सोमी के बचाने से रोहित ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है। हालांकि रोमिल ने उन्हें समझाते हुए कहा कि वो सोमी का साथ दें लेकिन रोहित ने इनकार कर दिया। जिन्न ने बताया कि रोहित के इनकार करने से आपका नुकसान है। आप नॉमिनेट हैं।
उनके बाद रोहित गुफा में गए। जिन्न ने कहा कि अगर आप खुद को नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं तो वो दीपक से कहें कि अपने परिवार के फोटो को नष्ट कर दें। लेकिन दीपक ने कहा कि रोहित ने खुद बोला था कि इस खेल में कोई भाईचारा नहीं है। इसलिए हम इस काम को करने के लिए राजी नहीं हैं। इनके बाद करणवीर के लिए जिन्न ने कहा कि वो दीपिका से कहें कि उनके पति द्वारा मिले जैकेट को दीपिका तहस-नहस कर दें। लेकिन दीपिका ने जैकेट देने से इनकार कर दिया। हालांकि घर के सदस्यों ने उन्हें समझाया। लेकिन दीपिका राजी नहीं हुईं। दीपिका ने कहा कि कई बार मुझे करणवीर से मदद की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने मदद नहीं किया।
Highlights
रोहित ने दीपक और रोमिल को कहा कि आप लोग हमेशा प्लान और गेम की बात करते हैं। मैं हमेशा इसकी बात नहीं करता।
दीपिका ने जैकेट देने से इनकार कर दिया। हालांकि घर के सदस्यों ने उन्हें समझाया। लेकिन दीपिका राजी नहीं हुईं। दीपिका ने कहा कि कई बार मुझे करणवीर से मदद की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने मदद नहीं किया।
करणवीर के लिए जिन्न ने कहा कि वो दीपिका से कहें कि उनके पति द्वारा मिले जैकेट को दीपिका तहस-नहस कर दें।
अब तक सोमी और रोहित घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।
दीपक ने कहा कि रोहित ने खुद बोला था कि इस खेल में कोई भाईचारा नहीं है। इसलिए हम इस काम को करने के लिए राजी नहीं हैं।
जिन्न ने कहा कि अगर आप खुद को नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं तो वो दीपक से कहें कि अपने परिवार के फोटो को नष्ट कर दें।
सोमी के बचाने से रोहित ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है। रोमिल ने उन्हें समझाते हुए कहा कि वो सोमी का साथ दें लेकिन रोहित ने इनकार कर दिया। जिन्न ने बताया कि रोहित के इनकार करने से आपका नुकसान है। आप नॉमिनेट हैं।
सोमी को जिन्न ने बताया कि वो बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हैं। अगर उन्हें बचना है तो वो रोहित को बोलें कि वो पूरे हफ्ते के लिए खुद को नॉमिनेट कर दें।
करणवीर ने दीपक को बचाने की खातिर अपनी बच्ची के खिलौने को नष्ट कर दीपक को सौंप दिया।
बिग बॉस के आदेश के बाद दीपक गुफा में गए। चिराग को रगड़ने के बाद उसमें से जिन्न की आवाज आई। जिन्न ने बताया कि दीपक ठाकुर आप इस हफ्ते नॉमिनेट हैं। जिन्न ने बताया कि अगर उन्हें इस नॉमिनेशन से बचना है तो करणवीर को कहें कि वो अपने बच्ची के द्वारा दिए गए खिलौने को नष्ट कर दें।
घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया के तहत एक्टिविटी एरिया में जादुई चिराग रखा गया है। चिराग को हाथ से मलने पर जिन्न नॉमिनेटेड लोगों को बताएगा कि कैसे वो खुद को नॉमिनेशन से बचा सकते हैं।
रोमिल, सोमी और दीपक बातचीत कर रहे थे लेकिन दीपक की बात पर सोमी नाराज हो कर चली गईं। इसके बाद दीपक ने जाकर सोमी को सॉरी बोला है।
श्रीसंत ने दीपिका को समझाते हुए कहा कि अब वो ना रोएं। अपने पति से मिलने के बाद दीपिका काफी भावुक हो गई थीं।
बिग बॉस की शुरुआत हो चुकी है। दीपिका के पति शोएब शो में पहुंचे हैं। दीपिका ने उन्हें अपने हाथ से बना खाना खिलाया। इस दौरान दीपिका भावुक नजर आईं।