बिग बॉस पर प्रसारित होने वाले विवादित शो बिग बॉस के अंदर आपको ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलता है। वूट एप्लिकेशन पर एक अनसीन अनदेखा वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में विकास पुनीश शर्मा, प्रियांक शर्मा, लव त्यागी और आकाश ददलानी के साथ नजर आ रहे हैं। गुप्ता सभी को स्कूल टाइम की खुद से जुड़ी एक घटना के बारे में बताते हैं। विकास बताते हैं कि मैं नए स्कूल गया था और उन दो साल मैं बोर्डिंग में नहीं था। वहां हमारे देश में नई चीज खुली थी जिसका नाम था साइबर कैफे। इसके बाद लव कहते हैं कि मैं बहुत गया हूं साइबर कैफे। आकाश कहते हैं कि वो गेम्स के लिए जाता था। प्रियांक कहते हैं मै गया नहीं हूं लेकिन अपने दोस्तों को जाते हुए देखा है।
इसके बाद विकास बताते हैं कि मैं कुछ नहीं करता था। बंक वंक तो करता ही नहीं था। मैंने अपनी मम्मी को बताया कि मैं स्कूल बंक करके जा रहा हूं। मम्मी ने कहा ये लो 20 रुपए, पॉकेट मनी और कहा कर लेना। हम मसूरी की तरफ गए थे लेकिन अचानक वापस आ गए। इसके बाद सब ने कहा चल-चल। इसके बाद एक वेबसाइट आई थी बड़ी ही वाहियात। इसपर लव कहते हैं मैं बताउं। जिसके जवाब में विकास कहते हैं वो सबको पता है देसी कुछ। मैं बोर्डिंग स्कूल से आया था तो मैं दोस्त बनना चाहता था। एक छोटे से केबिन में हम तीन लोग कंप्यूटर में घुसे हुए थे।
विकास बताते हैं कि उनके दोस्तों ने देसी समथिंग डॉट कॉम शुरू किया। मैं शॉक में था। बोर्डिंग स्कूल में किसी सीनियर ने दिखाया होगा लेकिन इतने करीब से किसी के साथ मैंने नहीं देखा था। अचानक हम पीछे से आवाज आईं। तीसरे केबिन में एक स्कूल का कपल था जो केबिन के अंदर संबंध बना रहा था। हम झांक कर उन्हें देख रहे थे। इसके बाद हमने उनका पीछा किया। हमने पता लगाया कि लड़का कौन से स्कूल में पढ़ता है और लड़की कौन से स्कूल की है।
