बिग बॉस 11 के फिनाले में अब कुछ ही घंटे का समय बाकी रह गया है। तीन महीने से ज्यादा चले इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीश शर्मा शो के फाइनलिस्ट के रूप में मौजूद हैं। आज इनमें से कोई शो को अपने नाम कर लेगा। बिग बॉस की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे दर्शकों के बीच पहले से ही काफी फेमस हैं वहीं इस शो में आने के बाद वह दर्शकों की फेवरेट बन गई हैं। उनकी पॉपुलेरिटी इतनी बढ़ गई हैं कि वह शो के एक दिन पहले से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

शिल्पा शिंदे इस बिग बॉस में आने से पहले से ही दर्शकों के बीच ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो में निभाए अंगूरी भाभी के किरदार की वजह से काफी फेमस हैं। वहीं जब वह इस घर में आईं तो दर्शक उन्हें और भी करीब से समझ पाए। शो में आने के बाद से शिल्पा दर्शकों की चहेती बन गई हैं। वहीं अब शो के फिनाले में कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में सब अपनो चहेते कंटेस्टेंट को विजेता बनते देखना चाहते हैं। शिल्पा को अन्य कंटेस्टेंट के मुकाबले ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शिल्पा शो के एक दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही हैं। ट्विटर पर ‘शिल्पा शिंदे फॉर द विन’ नाम से वर्ल्ड वाइड ट्रेंड कर रही हैं।
Shilpa shinde journey video gave me goosebumb…. She deserve the title.#ShilpaShindeForTheWin
— Wasif Hussain (@hwasif60) January 13, 2018
#ShilpaShindeForTheWin a pure soul shilpa mam a genuine heart…..she deserves to be bb11 winner….we love u mam
— Vaishali Pandey (@Vaishal82469884) January 13, 2018
Advance congratulations to all #Shilpian for the splendid efforts put in to vote her the winner #ShilpaShindeForTheWin
— The Rebel Girl ⏺️ (@TheRebelI) January 13, 2018
इस पर देश और विश्वभर से उनके फैन लगातार उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं। चार घंटे के भीतर ‘शिल्पा शिंदे फॉर द विन’ पर करीब 1.32 मिलियन लोग ट्वीट कर उन्हें समर्थन दे चुके हैं। अब देखना होगा कि शो का विजेता कौन बनता है।

