वीकेंड का वार एक बार फिर आ चुका है। कल प्रसारित हुए एपिसोड में होस्ट सलमान खान घर में आते हैं और एक-एक करके सभी घरवालों को उनके बर्ताव के लिए डांटते हैं। आज यानी रविवार के वार में पता चलेगा कि घर का कौन सदस्य बाहर जाएगा। वहीं निर्माताओं ने दर्शकों के लिए फन के डबल डोस का इंतजाम कर लिया है। आज घर में टीवी के हैंडसम हंक ऋत्विक धनंजानी और रवि दूबे घरवालों के साथ बातचीत करने के लिए आएंगे।
एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को बताया कि ऋत्विक और रवि ने आज सलमान के साथ शूटिंग की है। दोनों रविवार के एपिसोड में नजर आएंगे। दोनों परफॉर्म और घरवालों के साथ बात करते हुए दिखेंगे। एक्टर्स हाल ही में कलर्स के खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रहे हैं। उनके साथ नजर आईं हिना खान इस समय रिएलिटी शो का हिस्सा हैं। इसी वजह से दोनों ने उनके लिए एक स्पेशल एक्ट प्लान किया है। घर के अंदर इस समय हिना के धुर विरोधी विकास का दोनों स्टार्स के साथ काफी अच्छा रिश्ता है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि दोनों अपने एक्ट को कैसे संतुलित रखते हैं।
Aarahe hai @_ravidubey & @rithvik_RD lekar ek khaas #BB11 Samachar, iss #WeekendKaVaar! Tune in tonight 9pm! #BBSneakPeek pic.twitter.com/k1AOKo6sh6
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 15, 2017
इससे पहले रवि दूबे की पत्नी सरगुन मेहता को फ्राइडे का फैसला में बिग बॉस 10 के प्रतिभागी रहे मनु पंजाबी के साथ देखा गया था। जहां सरगुन ने एक दर्शक के तौर पर अपने विचार सामने रखे थे और सपना चौधरी को अपना पसंदीदा सदस्य बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि हिना और विकास उनके हिसाब से मजबूत दावेदार हैं।
कल के एपिसोड में होस्ट सभी को पूरे हफ्ते घर के अंदर दिखाए गए अपने व्यवहार के लिए फटकार लगाते हैं। उन्होंने बताया था कि इस हफ्ते हिना खान, विकास गुप्ता, ज्योति कुमारी, शिवानी दुर्गा और सपना चौधरी नॉमिनेट हुए हैं। कौन बाहर जाएगा इसका पता आज के एपिसोड में चलेगा।
