bigg boss 11 contestants shilpa shinde and vikas gupta: बिग बॉस सीजन 11 दर्शकों को बेहद पसंद आया था। शो में कंटेस्टेंट्स बनकर बिग-बॉस के घर में एंट्री मारने वालों में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता भी थे। शो में इन दोनों कंटेस्टेंट्स की मसालेदार नोकझोंक अक्सर देखने को मिलती थी। बीते मंगलवार 28 अगस्त को शिल्पा शिंदे का जन्मदिन था। इस खास मौके पर बिग बॉस रिएलिटी शो में शिल्पा के को-कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने उन्हें खास तरह से बर्थडे विश किया।

विकास ने इस दौरान एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया। वीडियो में शिल्पा और विकास के कुछ खास पल थे, जिनमें विकास और शिल्पा खट्टी-मीठी नोक-झोंक करते नजर आए। वहीं बैकग्रउंड में बेहद भावुक कर देने वाला वॉइस ओवर भी सुनाई देता है।

इस वीडियो को भावुक होकर कैप्शन देते हुए विकास शिल्पा के लिए लिखते हैं- ‘मैं सोच रहा था कि आपको बर्थडे विश करने का सबसे बेस्ट तरीका क्या हो सकता है। बिग बॉस में मिलने के बाद ‘शिकास’ (शिल्पा विकास को फैन्स द्वारा दिया गया नाम)इस पर हमने बात की। साथ काम करने वालों की तरह हमने अपने सफर को कभी मेहसूस नहीं किया। इसके बाद भी यह मेरे दिल के करीब है। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप बहुत अच्छी इंसान हैं। आपको जीवन में बहुत सफलता मिले।’

बता दें, ‘शो भाभी जी घर पर हैं’ के दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और शो के को-प्रोड्यूसर रह चुके विकास गुप्ता के बीच में अनबन हो गई थी। इसके चलते शिल्पा ने शो से क्विट कर लिया था। लंबे वक्त के बाद शिल्पा बिग बॉस सीजन 11 में नजर आईं थीं। इसी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर शिल्पा के साथ विकास गुप्ता भी आए थे। इसके चलते शो में कोई दिन ऐसा नहीं जाता था जब शिल्पा और विकास की अनबन नहीं होती थी।