सलमान ने गौरव से पूछा कि अगर बानी घर से बाहर हो जाती हैं तो उन्हें कैसा फील होगा तो गौरव ने कहा कि उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। मनु ने कहा कि उन्हें दोनों टीमों से बराबर नॉमिनेशन मिल रहे हैं। वो समझ नहीं पा रहे हैं कि वे किस टीम से हैं। लोकेश के अनुसार घर पर उन्हें सभी बच्चों की तरह ट्रीट करते हैं लेकिन वे बहुत स्ट्रॉंग हैं। सलमान, ओमजी के ड्रामे देख कर कहते हैं कि उन्हें घर पर कोई भी नॉमिनेट ना करें। मनवीर यहां कहते हैं कि उनकी टीम में युनिटी ना होने का श्रेय ओमजी और नीतिभा को जाता है। मनु और मनवीर दोनों ओमजी के बारे में कहते हैं कि वो पागल हैं। और उन्हें लगता है कि वे उन्हें भी पागल कर देंगे। मनु और मनवीर दोनों घर पर सेफ हो जाते हैं। एप्पी फिज के कॉल से नीतिभा को सवाल किया जाता है कि वो घर पर डबल स्टैंडर्ड रखती हैं। बानी भी घर पर सेफ हो जाती हैं।

नवीन कहते हैं कि घर में लोपा और मोना दो ऐसे लोग हैं जो कुछ भी बोलते हैं तो स्ट्रेट बोलते हैं। मनु कहते हैं कि मनवीर और गौरव दो लोग ऐसे लोग हैं जो बातों को तोड़ मरोड़ कर रखते हैं। बिग बॉस के घर पर रॉक ऑन 2 की टीम फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर और अर्जुन रामपाल घर के अंदर आते हैं। सभी कंटेस्टेंट एक्साईटेड होकर उनका स्वागत करते हैं। ओमजी, श्रद्धा कपूर को कुछ देते हुए कहते हैं कि वे इन्हें पूजा स्थल पर जाकर रखें। ये दोनों स्टार घरवालों के साथ एक गेम खेलते हैं जिसमें सभी को अन्य दूसरे सदस्यों को एक टाईटल देना होता है। मोना यहां गौरव को कमीने का टाईटल देती हैं। मनु, ओमजी को भेजा फ्राई का टाईटल देते हैं। लोपा, नीतिभा को नागिन को टाईटल देती हैं। ओमजी, बानी को एक थी डायन का टाईटल देते हैं। करण, कामचोर का टाईटल को देते हैं। गौरव, करण को मि. इंडिया का टाईटल देते हैं। बानी, एक विलेन का टाईटल लोपा को देती हैं। नीतिभा, गुंडा का टाईटल मनवीर को देती हैं। लोकेश, रोहन को कुछ कुछ होता है का टाईटल देती हैं।
Read Also:

