‘कलर्स चैनल’ पर प्रसारित होने वाले दर्शकों का फेवरेट शो ‘बिग बॉस’ के दसवें सीजन में पहले हफ्ते का नॉमिनेशन संपन्न हुआ। बिग बॉस ने यहां सभी से नॉमिनेशन के नियम बताते हुए कहा कि इंडिया वाले यानि नॉन सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट सिर्फ सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करेंगे और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट, इंडिया वालों को यानि नॉन सेलिब्रिटी को नॉमिनेट करेंगे। नॉमिनेशन प्रक्रिया के पहले चरण में बिग बॉस ने आकांक्षा को कंफेशन रुम में बताया। बिग बॉस ने आकांक्षा से उनके नॉमिनेशन के बारे में पूछा। आकांक्षा ने उसे राहुल और मोनालीशा को अपना नॉमिनेशन बताया। वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि राहुल से उनकी ज्यादा बात नहीं हुई है तो वे उन्हें अच्छे से समझ नहीं पा रही हैं। यही बात उन्होंने मोनालीशा के लिए भी कही। मनोज ने अपना नॉमिनेशन बानी और गौरव को बताया। मनोज ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि बानी उनके लिए आगे चल कर खतरा साबित हो सकती है क्योंकि वो एक अच्छी रुलर हो सकती है। गौरव के बारे बताते हुए उन्होंने कहा उनका एटिट्युड काफी अलग है जिनसे वे मैच नहीं कर पाते हैं। प्रियंका ने भी यही वजह बताते हुए बानी और गौरव को ही अपना नॉमिनेशन बनाया।
नवीन ने राहुल और गौरव को अपना नॉमिनेशन बनाया। उन्होंने कहा कि राहुल और गौरव उन्हें काफी सीनीयर लगते हैं और उनसे उन दोनों कलाकारों पर ऑर्डर चलाना अच्छा नहीं लगता। इसलिए वे उन्हें नॉमिनेट करना चाहते हैं। स्वामी ओम जी ने बानी और गौरव को अपना नॉमिनेशन बनाया। वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि बानी उन्हें काफी अशांत लगती है वहीं गौरव काफी बुद्धिमान लगते हैं जो यहां फिट नहीं लगते। सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट लोकेश ने मोनालीशा और लोपामुद्रा को अपना नॉमिनेशन बताया। उन्होंने कहा कि ये दोनों घर के अंदर काफी आलसी और बनावटी लगते हैं। उन्हें लगता है कि वे जो हैं नहीं वो बनने की कोशिश करते हैं। मनवीर ने भी यही वजह बताते हुए लोपामुद्रा और मोनालीशा को नॉमिनेट किया।
नॉन सेलिब्रिटी की तरफ से नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस ने फैसला सुनाते हुए इस हफ्ते के लिए मोनालीशा और गौरव को नॉमिनेट किया। इसके बाद सभी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट को आपसी सहमति से दो इंडिया वालों को नॉमिनेट करने को कहा गया। यहां लोपामुद्रा, मनोज और मनवीर को नॉमिनेट करती हैं। उन्होंने प्रियंका का भी नाम उन्होंने लिया। फाईनली उन्होंने मनोज और प्रियंका को फाईल नॉमिनेट किया।
बिग बॉस ने सभी से नॉमिनेशन के बारे में बताते हुए कहा कि पहले हफ्ते के लिए गौरव, प्रियंका, मोनालीशा और मनोज को नॉमिनेट किया जाता है।
Read Also:
बिग बॉस 10: इंडिया वालों के स्ट्रटेजी मेकर बन रहे हैं मनवीर और मनु, दिखने लगी हैं खींचतान