स्टार कॉमेडियन भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया के साथ एक वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों के बीच मजेदार नोक-झोंक के दरमयान एक प्यारा सा संदेश छिपा है। वीडियो में भारती हर्ष को कॉल करके उनसे इंडिपेंडेंस डे का गिफ्ट मांगती हैं जिसके बाद हर्ष उन्हें समझाते हैं कि आज के दिन हम एक दूसरे को कुछ भी गिफ्ट नहीं करते बल्कि हम देश को आज कुछ न कुछ गिफ्ट करते हैं। तो आप इस बार अपने देश को क्या गिफ्ट कर रहे हैं। साथ ही साथ दोनों ने वीडियो में ऑडियंस से यह भी वादा किया कि दोनों अब जनता को मिलकर और ज्यादा हंसाएंगे गुदगुदाएंगे और एंटरटेन करेंगे। वीडियो को पोस्ट किए जाने के 4 घंट के भीतर इसे 26 हजार से ज्यादा लोग भारती के वॉल पर देख चुके हैं।

वीडियो के कैप्शन में भारती ने लिखा- हम लेकर आए हैं कुछ अनोखा इस इंडिपेंडेन्स डे.. कमेंट करिए आप क्या गिफ्ट देंगे देश को इस इंडिपेंडेन्स डे पर। तमाम लोग इस वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारती सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबचिया से सगाई कर ली है। भारती और हर्ष पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। खबर है कि दोनों इसी साल नवंबर में शादी भी कर सकते हैं। भारती ने एक बार अपनी शादी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि हर लड़की की तरह वो भी शादी करने का सपना देखती हैं। उनके पैरेंट्स भी चाहते हैं कि वो जल्दी शादी कर लें।

उन्होने कहा था कि इमानदारी से कहूं तो मैं एक टिपिकल भारतीय गृहिणी के तौर पर खुद को देखना चाहती हूं। जो अपने बच्चों के लिए रोटियां बनाए और शादी के बाद एक सामान्य जीवन बिताए। अपनी शादी को लेकर भारती ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं शादी के लिए बहुत खुश हूं। मैं सबसे ज्यादा उत्साहित मेंहदी और संगीत के लिए हूं। उन्होने कहा था कि मैं फंक्शन पूरी तरह से एंजॉय करना चाहती हूं क्योंकि पूरे साल हमारे पास मस्ती करने के लिए टाइम नहीं होता।

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I