29 August, Kundali Bhagya MahaEpisode: शो कुंडली भाग्य में अब जबरदस्त मोड़ आ चुका है। शो में शर्लिन और पृथ्वी की सच्चाई सबके सामने आ चुकी है। शर्लिन-पृथ्वी की सच्चाई सामने आने से प्रीता और करण की नजदीकियां फिर से बढ़ गई हैं। प्रीता और करण शादी के मंडप में साथ होते हुए भी शादी नहीं कर पा रहे थे। करण को पृथ्वी ने फिर से अपनी कैद में ले लिया था। जैसे तैसे करण आजाद होकर उसके चंगुल से भाग निकलता है। वहीं अब इस बार शो में महाएपिसोड दिखाया जाना है, जिसमें प्रीता और करण एक दूसरे के गले लगते दिखेंगे।
तो वहीं दूसरी तरफ राखी आंटी पृथ्वी की मां को उसकी सच्चाई बताती नजर आएगी- ‘आपके पति ने मेरे हसबेंड को मारने की कोशिश की है।’ ऐसे में पृथ्वी की मां के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। पृथ्वी जेल पहुंच जाएगा और ये सच्चाई भी सामने आ जाएगी की शर्लिन ऋषभ को नहीं पृथ्वी को चाहती है और उसके बच्चे की मां भी बनने वाली है। देखें वीडियो:-
https://www.youtube.com/watch?v=KBA4QJQDLRQ
बता दें, 31 अगस्त को कुंडली भाग्य का स्पेशल महा एपिसोड प्रसारित किया जाना है। 1 घंटे के इस स्पेशल एपिसोड में करण प्रीता एक होते दिखेंगे और शर्लिन-पृथ्वी की सच्चाई सामने आती दिखेगी। सामने एक प्रिवियू वीडियो आया है। वीडियो में दिखाया जाता है कि पृथ्वी बौखला जाता है। सबके सामने शादी के मंडप पर आकर पृथ्वी करण पर तलवार से हमला कर देता है। इसके बाद सारे घरवाले पृथ्वी को रोकने की कोशिश में जुटते नजर आएंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=ZQX7QMm1hp8
एक अन्य वीडियो में दिखाया जाता है कि करण सबसे छिपकर भाग रहा होता है। इसमें उसका भाई उसका साथ देता है। तभी उसे पृथ्वी का एकआदमी देख लेता है। इतने में कई सारे आदमी आकर करण औ र उसके भाई को अपने कब्जे में ले लेते हैं। अब आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि क्या इसी मंडप में सबकुछ ठीक होने वाला है। क्या करण और प्रीता की शादी खुशी खुशी होने वाली है। जानने के लिए पढ़ते रहें जनसत्ता अपडेट्स।

