बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर से छोटे पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। जी हां, इस बार शाहरुख खान टीवी रिएलिटी शो ‘टेड टॉक्स इंडिया: नई सोच’ को होस्ट करते नजर आएंगे। यह शो अपने आप में बहुत अलग है। इसके चलते इस शो का ट्रेलर भी जारी किया गया है। ट्रेलर में शाहरुख शो की खासियत बताते दिख रहे हैं। यह शो दर्शकों के दिमाग को खोल कर उन्हें नए आइडिया सोचने की शक्ति देगा। इस शो का मूल सिद्धांत है कि अपने दिमाग में आने वाले नए आइडिया को मारो मत। यह शो इस तरह की नई सोच का स्वागत और सत्कार करेगा।
ट्रेलर में शाहरुख कहते हैं, ‘पार्टी मे भी यही चर्चा थी कि ये शो किसके लिए है? तो मैंने भी सीधे-सीधे कह दिया उनके लिए है जो जवान हैं। उनके लिए भी है जो दिल से जवान हैं। ये उनके लिए है जिनके पास आइडियाज हैं, उनके लिए भी है जिनके पास आइडियाज नहीं भी हैं। ये उनके लिए है जिनका दिमाग खुला है, या जो खोलना चाहते हैं।…और ये उनके लिए तो है ही जो मुझे चाहते हैं।’
शाहरुख इस पर कहते हैं, ‘यह शो दर्शकों का दिमाग, नए आइडियाज के लिए पूरी तरह से खोल देगा। यहां पावर ऑफ आइडिया मिलेगा।’ इसे शाहरुख न्यू कूल करेंसी कहते हैं। शाहरुख बताते हैं, ‘न्यू कूल करेंसी – ये आइडिया हैं। यह शो बिलकुल अलग है, जो लोगों को नई सोच की ओर प्रेरित करेगा। यह लोगों के लिए असंभव को संभव सिद्ध करेगा।’
बता दें, यह शो स्टार प्लस में प्रसारित किया जाएगा।
It is time to open our minds and hearts not just the arms…#TEDTalksIndiaNayiSoch launches on 10th Dec, 7 PM on @StarPlus pic.twitter.com/jMf5uZ6Qwn
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 30, 2017
यह एक टीवी सीरीज होगी जिसके तहत शाहरुख हर वीकेंड छोटे पर्दे पर नजर आएंगे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करके इस शो की टाइमिंग और बाकी चीजें रिवील कर दी हैं। यह टीवी शो 10 दिसंबर (रविवार) से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। शाहरुख क्या आप पांचवी पास से तेज हैं? और कौन बनेगा करोड़पति जैसे क्विज शो होस्ट कर चुके हैं। अब यह पहली बार होगा जब वह टेड टॉक – एक नई सोच में एक इंस्पिरेश्नल स्पीकर के तौर पर शो को होस्ट करेंगे।