Teaser Gully Boy: रणवीर सिंह ने नए साल पर फिल्म सिंबा से दर्शकों का दिल जीत लिया अब नए साल के आगाज के साथ रणवीर की नई फिल्म ‘Gully Boy’ फ्लोर पर आ रही है। ऐसे में रणवीर सिंह Gully Boy को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में फिल्म की छोटी सी झलक टीजर के रूप में सामने आई है। फिल्म के इस टीजर में रणवीर सिंह रैप गाते नजर आ रहे हैं। रणवीर अपनी हर फिल्म के साथ हर बार दर्शकों के आगे कुछ अलग कर जाते हैं। ऐसे में इस बार रणवीर सिंह गली का एक आम लड़का बना नजर आ रहे हैं, जो कि रैप करता है और अपनी ही दुनिया में रहता है। उसे विश्वास है कि एक दिन उसका भी आएगा। ऐसे में रणवीर सिंह टीजर में कहते सुने जाते हैं, ‘अपना टाइम आएगा’।

रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म का ये टीजर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। टीजर शेयर करते हुए रणवीर सिंह लिखते हैं-ट्रेलर अनाउंस्मेंट। ‘असली हिप-पॉप’। इस रैप के जरिए रणवीर बता रहे हैं कि असली हिप-हॉप क्या होता है। बता दें, रणवीर ने खुद इस रैप को गाया है। पैप के लिरिक्स Spitfire के हैं। वीडियो में रणवीर सिंह बेहद छुपारुस्तम किस्म के नजर आ रहे हैं।

रैप वीडियो को देख लगता है कि रणवीर एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो कि बहुत संकोची है। लेकिन जब बात गाने की आती है तो वह खुद में खो कर जबरदस्त रैप करता है। ऐसे में फिर उसे याद नहीं रहता कि उसके आगे कौन खड़ा है। हालांकि उसकी उस छिपी हुई पर्सनालिटी के बारे में उसका परिवार भी नहीं जानता। ऐसे में खुद में घुट कर गलियों में जी रहा यह लड़का अपने वक्त का इंतजार कर रहा है।

[bc_video video_id=”5985918498001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]