Bamfaad Full Movie Leaked Online to Download: 10 अप्रैल को जी5 ओटीटी प्लैटफॉर्म पर परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की रिलीज फिल्म ‘बमफाड़’ को तमिलरॉर्स ने बड़ा झटका दिया है। तमिलरॉकर्स ने इस फिल्म का HD प्रिंट ऑनलाइन लीक कर दी है। बता दें लॉकडाउन की वजह से किसी भी सिनेमाघरोंं में फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं। ऐसे में मेकर्स अपनी कई फिल्मों को ओटीटी जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। तमिलरॉकर्स अब इनको भी अपना शिकार बना रहा है और स्ट्रीमिंग के चंद घंटों में प्रिंट को ऑनलाइन लीक कर दे रहा है।

हाल ही में इस वेबसाइट ने ALt Balaji की वेबसीरीज (XXX) को भी लीक कर दिया था। इस वेब सीरीज को भी HD प्रिंट पर दिखाया जा रहा है। वहीं कई बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड फिल्मों को भी लीक करने का काम कर चुका है। तमिलरॉकर्स के इस रवैए से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री काफी परेशान है। तमिलरॉकर्स को प्रतिबंधित करने के कई प्रयास किए गए लेकिन इसका कोई उपाय नहीं निकल पाया। जितनी बार भी तमिलरॉकर्स साइट को ब्लॉक किया गया होगा, येसाइट दूसरे डोमेन से वापसी कर फिल्में लीक कर दिया करती है।

 

बता दें बमफाड़ में परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है। वहीं साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडेय ने भी हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया है। शालिनी पहले फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में नजर आ चुकी हैं। अनुराग कश्यप की इस ओटीटी पेशकश से शालिनी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें विलेन के किरदार में दिख रहे हैं विजय वर्मा। विजय ‘गली बॉय’ औऱ ‘शी’ में भी काम कर चुके हैं।

बमफाड़’ की बात करें तो  ये फिल्म उस लड़के (नाटे) की कहानी कहती है जो कॉलेज में दाखिला लेता है। नाटे बेहद बदमाश है वहां वह एक ल़ड़की से टकराता है। वह लड़की भी उसे बमफाड़ लगती है। लड़के को लड़की से प्यार हो जाता है। लड़की भी लड़के को प्यार करती है। तभी लड़की का भाई जिगर फरीदी आता है औऱ दोनों के प्यार को खत्म करने की कोशिश करता है। इलाहाबाद का बड़ा जगलर (बदमाश) आदमी होने के नाते वह लड़के को खूब धमकाता है। लेकिन प्यार किसकी कब सुनता है? फिल्म को लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है।