सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर सबसे चर्चित स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले तैमूर की सफलता से इंडस्ट्री के कई स्टार्स तक हैरान हैं। तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर और चाचा रणबीर कपूर भी तैमूर की लोकप्रियता का लोहा मान चुके हैं लेकिन खास बात ये है कि सिर्फ तैमूर ही नहीं बल्कि तैमूर की देखभाल करने वाली उनकी नैनी भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर तो उनके कई फैन पेज भी हैं। हाल ही में वे अपनी सैलेरी को लेकर चर्चा में हैं और वाकई उनकी तनख्वाह जानकर कई लोग हैरत में पड़ जाएंगे।

एक सूत्र के मुताबिक, तैमूर की नैनी हर महीने डेढ़ लाख रूपए सैलरी के तौर पर लेती हैं और हर अतिरिक्त घंटे के हिसाब से ओवरटाइम फीस भी मिलती है। ओवरटाइम करने पर ये सैलरी 1.75 लाख तक जा सकती है। खास बात ये है कि भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी 1 लाख 60 हज़ार रूपए है। यानि तैमूर की नैनी हर महीने देश के पीएम जितनी सैलरी अपने नाम कर लेती हैं। इसके अलावा पटौदी खानदान ने तैमूर की नैनी को कार भी दे रखी है ताकि वे बांद्रा के आसपास के इलाकों में तैमूर को घुमा सके।

सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि तैमूर की विदेश यात्राओं पर भी नैनी, तैमूर के साथ ही होती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीना ने तैमूर की नैना चुनने के लिए जुहू में स्थित एक हाई प्रोफाइल एजेन्सी की मदद ली थी। ये एजेन्सी बॉलीवुड सेलेब्स के लिए नौकरों की सुविधा मुहैया कराती है। करीना के अलावा तुषार कपूर और सोहा अली खान ने भी इसी एजेन्सी से अपने बच्चों के लिए नैनी का इंतज़ाम किया था।