अपने पिता सैफ अली खान और मां करीना कपूर से ज़्यादा सुर्खियों में अक्सर तैमूर अली खान रहता है, शायद यही कारण है कि तैमूर की दादी यानि अपने ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को भी यही लगता है कि तैमूर उनसे भी ज़्यादा फेमस है। दरअसल एक इंवेंट के सिलसिले में शर्मिला कोलकाता में थी। जब उनसे तैमूर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तैमूर तो अभी से स्टार बन चुका है। वो मुझसे भी ज़्यादा लोकप्रिय है। जाहिर है, शर्मिला मीडिया के एक हिस्से को व्यगांत्मक रूप में जवाब दे रही थी जो तैमूर को लेकर अनचाही चर्चाओं और गॉसिप्स से भरा रहता है।

इससे पहले जब करीना प्रेग्नेंट थी तो शर्मिला ने अपने इंटरव्यू में करीना की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि करीना बहुत खास है। वो अपनी प्रेग्नेंसी को इंजॉय कर रही हैं। मैं उम्मीद कर रही हूं कि उसे किसी की नज़र न लगे। वो ड्रेस अप करती हैं, अपने दोस्तों के साथ बाहर जाती है और इस अनुभव से जुड़ी सारी यादों को सहेज लेना चाहती हैं। तैमूर के जन्म के बाद से ही वो पापाराजियों की आंखों का तारा बना हुआ है। इससे पहले करीना के भाई और तैमूर के मामा रणबीर कपूर भी कह चुके हैं कि वे तैमूर की तस्वीरों को स्टॉक करते हैं और तैमूर को गोद में लेने का सौभाग्य भी वे प्राप्त कर चुके हैं। रणबीर तैमूर की लोकप्रियता से पूरी तरह अवगत हैं और मानते हैं कि कहीं न कहीं लोकप्रियता के मामले में ये बच्चा सबको पछाड़ देगा।

गौरतलब है कि शर्मिला भी जब अपने करियर के उफान पर थी, तब उन्होंने बेटे सैफ को जन्म दिया था। उन्होंने कहा कि मैं जब प्रेगनेन्ट थी तो मैंने कई फिल्मों को मना किया था। सफर, खिलौना, तेरे मेरे सपने, कारवां, हाथी मेरे साथी और कटी पतंग जैसी कई फिल्में हैं  इन फिल्मों के चलते कई अदाकारओं का करियर बन गया था।

 

https://www.jansatta.com/entertainment/