करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान मीडिया का फेवरेट है। तैमूर अपनी मायूमियत और लुक्स की वजह से हमेशा लोगों का ध्यान खींच लेता है। अब उनकी नई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें कि वो पार्क में झूला झूलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर के गुलाबी गाल और नीली आंखे आपको एक बार फिर से उनसे प्यार करने को मजबूर कर देंगी। हालांकि यह झूला उनके घर में नहीं लगा था बल्कि किसी पार्क का है जहां यह स्टार किड झूल रहा था। बता दें कि पिछले साल 20 दिसंबर को तैमूर का जन्म हुआ था।
इस साल तैमूर अपना पहला जन्मदिन मनाएंगे। उनकी तस्वीरें हमेशा ही फैंस को काफी पसंद आती हैं। वो हर किसी की आंखों का तारा बन गए हैं और इसका सबूत है इंटरनेट पर मौजूद उनके ढेर सारे फैन क्लब के इंस्टाग्राम अकाउंट। अपने पैरेंट्स के मुकाबले पपरांजी उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित होती रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर आने के बाद वायरल हो जाती हैं। अपने बेटे की लोकप्रियता को दरकिनार करते हुए करीना और सैफ ने कहा था कि वो इस बात को सुनिश्ति करेंगे कि तैमूर की परवरिश एक सामान्य बच्चे की तरह हो।
https://www.instagram.com/p/BcclZF_nC92/
तैमूर के जन्मदिन में अब केवल 10 दिन बचे हैं और बहुत से फैंस जानना चाहते हैं कि उनका पहला जन्मदिन किस तरह से सेलिब्रेट किया जाएगा। खबरे हैं कि कपूर हरियाणा के पटौदी पैलेस में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे जहां तैमूर की दादी शर्मिला भी मौजूद रहेंगी। सेलिब्रेशन में केवल परिवार और करीबी सदस्य शामिल होंगे। मगर हाल ही में कपूर खानदान में शशि कपूर का निधन हुआ है ऐसे में माना जा रहा है कि छोटा सा ही सेलिब्रेशन किया जाएगा।