सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। सैफ और करीना के लाडले बेटे का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। तैमूर की बर्थडे पार्टी पटौदी हाउस में मनाई जाएगी। इसके चलते पटौदी हाउस को सजाया जा रहा है। इन तैयारियों के बीच पटौदी हाउस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल की गईं। अब तैमूर की भी एक मनभावन तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में सैफ के छोटे नवाब घोड़े की सवारी कर रहे हैं।

इस तस्वीर में केवल तैमूर ही नहीं बल्कि तैमूर के माता पिता करीना और सैफ भी नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान तैमूर को घोड़े पर लेकर बैठे हैं। वहीं करीना घोड़े के बगल में खड़ी हैं। यह तस्वीर तैमूर की मासी यानी करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। तस्वीर को अब तक 19 घंटे पहले शेयर की गई इस तस्वीर को अब तक 176,807 लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा करिश्मा ने एक तस्वीर और शेयर की है। तस्वीर में करीना-सैफ और करिश्मा तीनों स्टार्स नजर आ रहे हैं।

इससे पहले पटौदी पैलेस की सजावट की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई थीं। तस्वीरों में आप पेड़ों पर लगाई गई झालरों के अलावा खुले आसमान के नीचे बोनफायर और खाने पीने का इंतजाम भी देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक खान परिवार तैमूर का बर्थडे और क्रिसमस साथ में सेलिब्रेट करेंगे। कुछ दिनों पहले रणधीर कपूर ने बताया था कि भले ही सैफ ने तैमूर के लिए एक नई गाड़ी खरीदी है लेकिन सभी सदस्य मिलकर उसे कुछ और गिफ्ट करने की भी सोच रहे हैं

तो जल्द ही यह भी पता चल सकता है कि तैमूर को उनके पहले जन्मदिन पर क्या कुछ खास मिलने वाला है। याद हो कि तैमूर अपने जन्म से पहले से ही सुर्खियों में रहा है। करीना कपूर जब प्रेग्नेंट थीं तब वह सारे वक्त सक्रिय थीं और डिलीवरी के कुछ दिनों पहले रेस्ट पर थीं। बाकी वक्त वह इवेंट्स में और फैशन शोज में शिरकत करती देखी गईं।