सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का आज बर्थडे है। तैमूर महज एक ही साल में इंटरनेट सेंसेशन बन चुका स्टार किड है। उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जाता है। तैमूर के नाम से सोशल मीडिया पर तमाम अकाउंट्स बने हुए हैं। करीना और सैफ के फैन्स उनके द्वारा तैमूर की नई तस्वीर अपलोड किए जाने का इंतजार करते हैं। करीना की डिलीवरी से पहले तो उनका बेटा सुर्खियों में था ही लेकिन उनके जन्म के बाद विवाद तब खड़ा हुआ तब सैफ ने अपने बेटे का नाम तैमूर रख दिया। चलिए आज आपको दिखाते हैं तैमूर की साल भर में शेयर हुईं कुछ सबसे शानदार तस्वीरें साथ ही जानिए उनसे जुड़े कुछ सबसे बड़े विवादों के बारे में।












