आपकी सुबह अगर करीना कपूर खान और सैफ अली खान के क्यूट बेटे तैमूर अली खान की प्यारी सी तस्वीर देखकर शुरू हो तो? अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर युवा नवाब ने फैंस को अपनी तरफ से एक प्यारा सा तोहफा दिया है। हालंकि इस बार जो तस्वीर इंटरनेट पर काफी देखी जा रही है उसमें वो ना तो अपनी मम्मी और ना ही पापा के साथ नजर आ रहे हैं। बल्कि वो गार्डन में फूल को हाथों में पकड़कर उसे जिज्ञासा से देख रहे हैं। अपने हाथ में पकड़े हुए पीले फूल को वो समझने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को एक्ट्रेस के कई फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

पिछले साल 20 दिसंबर को तैमूर का जन्म हुआ था। तभी से इस स्टार किड के पास अपने पैरैंट्स सैफ अली खान और करीना कपूर खान से ज्यादा फैन्स हैं। बहुत से बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की तरह ही तैमूर ने इंडस्ट्री में अपने बेस्ट फ्रेंड बना लिए हैं। कुछ दिनों पहले वो बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के साथ नजर आए थे। दोनों खिलौनों के साथ खेलते हुए बड़े प्यारे लग रहे थे। यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो गई थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने जब ऋतिक रोशन को छोड़ किया था एक नए एक्टर के साथ डेब्यू

लोगों को भी तुषार और करीना के बच्चों की ये तस्वीर भी खूब भा रही थी। तस्वीर में तैमूर हमेशा की तरह बड़े क्यूट लग रहे थे। वहीं लक्ष्य भी तैमूर के साथ बैठे बड़े प्यारे लग रहे थे।

पिछले दिनों सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर और तैमूर अली खान के साथ पहली बार अपनी दादी के घर पटौदी हाउस (हरियाणा) पहुंचे थे। तैमूर के पटौदी हाउस आने की खबर देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई और तैमूर अली खान की दादी शर्मिला टैगोर दोपहर करीब 12 बजे उसे लेकर पहुंचीं।

https://www.instagram.com/taimuralikhanpataudi_/

अपने लाडले पोते तैमूर के साथ वह तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक इब्राहिम पैलेस में रुकीं। तैमूर के आने की खुशी लोगों में थी और इब्राहिम पैलेस के पास रहने वाले लोग काफी देर तक तैमूर की एक झलक पाने का इंतिजार करते रहे लेकिन आखिरकार उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।