9 जुलाई को ही इंटरनेट पर ऐसी तस्वीर सामने आई थी जिसमें कि तैमूर कपूर की बजाए ज्यादा पटौदी लग रहा था। उस तस्वीर को देखकर लगता था कि तैमूर अपनी मां की बजाए पिता की तरह ज्यादा लगता है। अब इस स्टार किड की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है जिसे उनके एक फैन क्लब ने शेयर की है। इस छोटे से नवाब ने तस्वीरमें सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है जिसमें वो काफी क्यूट लग रहा है। तस्वीर को देखकर आप अपनी नजरें इस स्टार किड से नहीं हटा पाएंगे। सफेद कुर्ते और पायजामा पहने हुए तैमूर अपने पिता सैफ अली खान की तरह लग रहा है।

हाल ही में तैमूर अपनी नानी बबीता से मिलने के लिए उनके घर गया था। इसके बाद बालकनी में झूला झूलते हुए भी उन्हें देखा गया था। हर फोटो की तरह इस लेटेस्ट तस्वीर को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले उन्हें टीशर्ट और ट्राउजर पहने हुए देखा गया है। लेकिन इस बार उन्होंने बिल्कुल देसी अवतार अपनाया हुआ है। तस्वीर में तैमूर सोफे पर बैठे हुए दिख रहे हैं और काफी देसी लग रहे हैं। कुछ समय पहले एक चैट शो में करीना ने कहा था कि मैं और सैफ अक्सर इस बात पर झगड़ा करते हैं कि तैमूर ज्यादा कपूर है या पटौदी। इस तस्वीरों के देखकर लगता है कि वो आने वाले समय में एक हैंडसम पटौदी बनेंगे।

करीना ने कहा था कि तैमूर के साथ हर महीना उन्हें अलग महसूस होता है। मुझे लगता है कि वो मेरा और सैफ का परफेक्ट मिक्स है। मेरी तरह यानी कपूर ज्यादा। मुझे लगता है कि वो बिलकुल मेरे पिता की तरह दिखता है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं अपने पिता की तरह दिखती हूं। इसी वजह से वो मेरे पिता की तरह ज्यादा है।

करीना ने आगे बताया कि वो और उनके पति सैफ अली खान हमेशा इस बात पर बहस करते हैं कि तैमूर किसकी तरह ज्यादा दिखता है। इसके बाद निश्चित तौर पर सैफ और मैं बहस करने लगते हैं कि वो ज्यादा पटौदी है और मैं कहती हूं नहीं वो कपूर की तरह है। लेकिन बेशक उसकी समुद्र की तरह नीली आंखे जो उसे अपने दादा (रणधीर कपूर) और लोलो (करिश्मा कपूर) से मिली हैं वो काफी अमेजिंग है।