बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर अली खान गुरुवार को 7 महीने का हो गया। इस मौके पर पूरे परिवार ने जश्न मनाने का फैसला किया। इस पार्टी की एक झलक तैमूर की मासी करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। करिश्मा ने पार्टी के लिए एक डार्क चॉकलेट केक की तस्वीर अपने अकाउंट से साझा की है। इस तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा- हमारा बच्चा 7 महीने का हो गया है। करीना का यह लाडला बेटा इस दुनिया में आने से पहले ही सुर्खियां बन चुका था और एक बार इस दुनिया के आने के बाद को उसकी हर पब्लिक अपीयरेंस सुर्खियां बन जाती हैं। हाल ही में आईं खबरों के मुताबिक करीना कपूर खान अभी से अपने बेटे तैमूर के जन्मदिन की तैयारियों में लग गई हैं।

बता दें कि तैमूर 20 दिसंबर को पूरे 1 साल का हो जाएगा। करीना ने हाल ही में कहा कि उन्हें अपने बेटे की मीडिया द्वारा खींची जाने वाली तस्वीरों से कोई परेशानी नहीं है। उनका मानना है कि तैमूर सबसे ज्यादा अमेजिंग दिखने वाला बच्चा है। ऋतुजा दिवेकर की प्रेग्नेंसी नोट्स: बिफोर, ड्यूरिंग और आफटर किताब लॉन्च करने के अवसर पर पहुंची एक्ट्रेस ने कहा- मुझे लगता है कि समय बदल रहा है। जहां भी हम जाते हैं हमारी फोटो क्लिक की जाती हैं। यह हमारी आम जिंदगी का हिस्सा है। मैं चाहती हूं कि तैमूर जितना हो सके उतनी सामान्य जिंदगी जिए। तो उसे क्यों अलग तरह से ट्रीट किया जाए? उसके पैरेंट्स नॉर्मल हैं, वो हमारी तरह ही एक नॉर्मल जिंदगी जीएगा। तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है कि मीडिया उसका तस्वीरें खींचती हैं। इसके अलावा मेरा तैमूर सबसे अमेजिंग दिखने वाला बच्चा है।

तैमूर अभी एक साल का भी नहीं हुआ है और वह अभी से सभी का चहेता हो गया है। वह शायद बॉलीवुड का सबसे चहेता स्टारकिड है। उसके नाम से सोशल मीडिया पर ढेरों अकाउंट हैं जिन पर लगातार तैमूर की तस्वीरें आती रहती हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं तैमूर की ऐसी ही कुछ शानदार तस्वीरें