बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों स्विट्जरलैंड की वादियों की सैर कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने स्विट्जरलैंड को अपना दीवाना बना लिया है, यही कारण है कि उनके नाम से वहां पर एक ट्रेन की शुरुआत की गई है। रणवीर सिंह ने अपने टूर की फोटोज को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ से फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता अबतक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। रणवीर सिंह अपने अभिनय से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। यही कारण है कि भारत से लेकर विदेश तक उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में खिलजी के रोल के कारण रणवीर सिंह की जमकर तारीफ हुई थी।

इस ट्रेन का नाम ‘रणवीर ऑन टुअर’ है। और यह यात्रियों को खास ट्रैवलिंग का अनुभव कराएगी। इस ट्रेन का उद्धाटन खुद रणवीर सिंह ने किया है। इसके बाद रणवीर सिंह ने ट्रेन पर सवार होकर कुछ पोज भी दिए थे। रणवीर सिंह की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। ट्रेन में सवार होते ही रणवीर सिंह मस्ती के मूड में आ गए और ‘गदर’ फिल्म का गाना ‘घर आ जा परदेसी’ गाने लगे।

पिछले कुछ दिनों से रणवीर सिंह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। अफवाह है कि रणवीर सिंह इस साल नवंबर माह में दीपिका के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि दीपिका और रणवीर शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। अफवाहें ऐसी भी हैं कि रणवीर और दीपिका के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की ‘रामलीला-रासलीला’ के सेट पर नजदीकियां बढ़ी थीं और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सिंबा’ में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह ‘गली बॉय’ की भी शूटिंग हाल ही में खत्म की है, फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।