अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधती रहती हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सरकार की नीतियों की आलोचना करती आईं हैं। अब स्वरा भास्कर ने कुछ ऐसा कहा है कि सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी राय दे रहे हैं। स्वरा भास्कर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो भगवा रंग का दुप्पट्टा लिए नजर आई हैं।
तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘दोस्तों, मुझे लगता है कि भगवा मुझे सूट करता है।’ स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स अलग-अलग तरीके से अपनी राय दे रहे हैं। आकिब खान नाम के यूजर ने स्वरा को जवाब दिया, ‘हां, फिर आप बीजेपी जॉइन कर लो। वो आपको भगवा गमछा देंगे जिसे आप दुप्पट्टा की तरह ओढ़ सकती हैं।’
सुनी नाम की एक यूजर ने स्वरा भास्कर पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘भगवा से दूर रहो, ये तुम लोगों के लिए नहीं है।’ सोम नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘सैफरन सभी को सूट करता है, घर वापसी कर लो।’
Guys I think saffron/ bhagwaa suits me! pic.twitter.com/CsiRWRStdd
— Swara Bhasker (@ReallySwara) July 12, 2021
प्रतीक जौहर ने स्वरा को जवाब दिया, ‘भगवा सभी को सूट करता है क्योंकि इसमें एक दैवीय शक्ति होती है। लेकिन तुम भगवा को सूट नहीं करती।’ नाल मोठ नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘ये संसार में सबको सूट करता है। शांति, खुशी, संपन्नता का प्रतीक। सबको सूट करता है लेकिन तुम्हें नहीं। तुम उन बदनसीब लोगों में हो। तुम्हारे काम अंग्रेजी सभ्यता के लिए ठीक हैं।’
शाइनिंग स्टार नाम के एक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘ये भगवा का अपमान है। ये सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि एक संस्थान है, एक संस्कृति है, एक भाव है। इसे दोबारा कभी मत पहनना।’
वहीं स्वाति दीक्षित नाम की एक यूजर ने स्वरा भास्कर के समर्थन में लिखा, ‘भगवा किसी की बपौती नहीं है। हमारे राष्ट्रध्वज में भी भगवा है।’ राजिक हुसैन नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘भगवा खूबसूरत रंग है लेकिन कुछ लोगों ने रंगों को भी बांट दिया।’