जहां एक तरफ सुशांत सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता को बॉलीवुड में एंट्री मिलने वाली है। तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को चांद पर जाने का मौका मिला है। जी हां, MS Dhoni the Untold Story में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाने के बाद अब सुशांत अगली फिल्म में अन्तरिक्ष यात्री बनने वाले हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खबर थी कि आमिर खान भी अपनी अगली फिल्म में भारतीय अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाने वाले हैं।

AlSo Read: Reel धोनी सुशांत सिंह की EX Girl Friend अंकिता की पूरी हुई ख्वाहिश, सच होने जा रहा उनका ये सपना 

सुशांत संजय पूरन सिंह चौहान की अपकमिंग फिल्म ‘चंदामामा दूर के’ में मुख्य किरदार के लिए कास्ट किए गए हैं। ये अन्तरिक्ष और एडवेंचर ट्रेवल पर बनने वाली भारत की पहली फिल्म होगी। आपको बता दें कि संजय ने इससे पहले बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म ‘लाहौर’ का निर्देशन किया था। संजय को इस फिल्म के लिए काफी तारीफें भी मिली थीं और फिल्म ने दो नेशनल अवार्ड भी जीते थे।

Also Read: मुस्लिमों द्वारा दी जाने वाली कुर्बानी पर Madaari इरफान का विवादित बयान-बकरे काटने कबूल नहीं होती दुआ और कहा…

सुशांत ने भी इस फिल्म में काम करने की पुष्टि कर दी है। सुशांत ने बताया कि इस फिल्म में कोई एक कहानी नहीं है बल्कि ये अन्तरिक्ष यात्राओं से जुड़ी छोटी-छोटी कहानियों पर आधारित है।