सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। सुशांत का पोस्ट दिल को छू लेने वाला है। इस वीडियो पोस्ट में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी का वह सबसे खूबसूरत लम्हा दिखाई दे रहा है, जो कि सिर्फ उन्हीं के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का लम्हा था। इस वीडियो में सुशांत ने एक ही फ्रेम में धोनी की रियल और रील लाइफ का बेस्ट मोमेंट शेयर किया है। सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी की बायोग्राफी में उनका किरदार निभाया था।
फिल्म ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में एक दृश्य दिखाया जाता है जिसमें धोनी बने सुशांत धोनी की तरह ही क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाते हैं।दरअसल, यह सीन तब का है जब एमएस धोनी अपनी टीम के साथ मिलकर देश के लिए वर्ल्ड कप हासिल कर लाए थे। फिल्म में इस सीन को बेहद शानदार तरीके से फिल्माया गया था। सुशांत ने धोनी के जीवन के इस गौरवपूर्ण लम्हे को फिल्म के इस सीन के साथ कोलेब किया है। इसी वीडियो को सुशांत ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/BqjPpK4lf2y/
इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत लिखते हैं- ‘भीड़ के बीच से निकली एक शानदार शख्सियत, इंडिया ने 28 साल बाद वर्ल्डकप लिफ्ट किया था। फाइनल में इंडियन कप्तान ने शानदार प्रदर्शन किया था। हमारा धोनी, हमारा इंडिया’-शास्त्री ‘