Super Dancer Chapter 3: टीवी का पॉपुलर डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में शो का तीसरा सीजन डांस के हुनरबाजों के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक दे चुका है। रविवार के सुपर डांसर चैप्टर 3 एपिसोड में एक फैन के कारण शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बुरी तरह से डर गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।
दरअसल एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस को देखने के बाद शिल्पा शेट्टी इतना ज्यादा खुश हो जाती हैं कि वह भी स्टेज पर आने से खुद को रोक नहीं पाती हैं। इसी दौरान मंच पर शिल्पा के संग डांस करने के लिए कई फैन्स आ जाते हैं। जिनमें से एक फैन डांस करते हुए गुलाटी मारने लगता है। फैन का यह कारनामा देखकर शिल्पा शेट्टी बुरी तरह से डर जाती हैं। शो के आडिशंस का हिस्सा बनने वाले बच्चे अपने डांस से जजों को लुभाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। शो में शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बासु जज की भूमिका अदा कर रहे हैं।
Our Super Kids are EXTRAordinary performers! Watch them tonight on #SuperDancerChapter3 Final Auditions, at 8 PM. @TheShilpaShetty @geetakapur @basuanurag @rithvik_RD @Pparitosh1 pic.twitter.com/WhFPY4sVYW
— Sony TV (@SonyTV) January 13, 2019
बता दें कि इसके पहले भी शिल्पा शेट्टी को अपने डांस से इंप्रेस करने आया लड़का उन्हें लाइन मारने लगा था। फैन ने शिल्पा को शायरी सुनाते हुए कहा था, ”तेरा संडे बिंच पर खाना, तेरा पप्पी फेस बनाना, तेरी धड़कन में बस जाना, नहीं भूलूंगा मैं..जब तक है जान..जब तक है जान।” फैन की शायरी को सुनकर जज शिल्पा शेट्टी भी फनी अंदाज में रिएक्ट करना शुरू कर दिया था। वहीं एक बार शो में एक फैन ने शिल्पा शेट्टी से हाथ मिलाने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं शिल्पा ने अपने फैन की ख्वाहिश को पूरा किया। फैन ने बताया था कि उसके पिता शिल्पा शेट्टी के बहुत बड़े फैन हैं।