बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी जिन्होंने अपने पति डेनियल वेबर के साथ मिलकर एक बेटी निशा कौर वेबर को महाराष्ट्र के लातूर के अनाथालय से गोद लिया है। उन्होंने मुबंई मिरर के साथ हुई बातचीत में कहा- बेटी उनका बेस्ट गिफ्ट है जो उन्होंने मांगा था। 36 साल की सनी ने कहा- वो बेस्ट गिफ्ट है जो मैं पूछ सकती थी। वो इतनी खूबसूरत और अमेजिंग है। अनाथालय से लेकर हमारे साथ घर आने तक वो अपनी नई जिंदगी में एडजस्ट कर रही है। यह काफी शानदार है। इस कपल ने पिछले साल सितंबर में बच्चे को गोद लेने के लिए अप्लाई किया था और 2017 की जून में निशा को गोद ले लिया।

सनी जो इस समय काफी सारे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं उन्होंने मां बनने के अनुभव पर कहा- सुबह जब वो सोकर उठती है तो मैं उसके सामने होती हूं और जब वो सोने जाती है तो आखिरी। मुझे उसे खाना खिलाना और उसके साथ खेलना अच्छा लगता है। मेरी जिंदगी अच्छे के लिए बदल गई है। डेनियल और मैं हमेशा उसके लिए उपलब्ध रहते हैं। हम उसके लिए सबकुछ करना चाहते हैं क्योंकि उसने पहले ही काफी समय खो दिया है इसलिए हम उस समय को भरना चाहते हैं। उसे यह जानने की जरुरत है कि अब हम उसके पैरेंट्स हैं और हम उससे हमेशा प्यार करेंगे।

आपको बता दें, सनी और डेनियल ने 2 साल पहले एक बच्चा गोद लेने का सोचा था। इसके चलते उन्होंने पेपरवर्क करना शुरू किया लेकिन इसमें काफी देर हो गई। वहीं एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि, ‘यह 9 महीने का सफर उनके लिए 2 साल का था।’ करीब दो साल पहले सनी और पति डेनियल ने भारत सरकार और केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण (सीएआरए) तो एक बच्चा गोद लेने के लिए दरख्वास्त की थी।

बेटी निशा के साथ सनी लियोनी।

इसके बाद दोनों की जिंदगी में नन्ही परी निशा आई। निशा को गोद लेने के बाद सनी और डेनियल के आगे जो सबसे बड़ी समस्या आई वो थी भाषा। निशा को अपने माता-पिता की अंग्रेजी भाषा समझने में दिक्कत आ रही थी। जहां निशा को सिर्फ मराठी समझ आती है। वहीं फिलहाल सनी और डेनियल की बेटी निशा ने अंग्रेजी में ‘बाय-बाय’ बोलना सीखा है।

https://www.jansatta.com/entertainment/