बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। उनके डेली रुटीन से लेकर घूमना फिरना हर अपडेट उनके सोशल मीडिया अकाउंट से मिल जाती है। हाल ही में सनी मॉरीशियस के लिए निकली हैं। ये खबर भी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी के साथ शेयर की। अब सनी कहीं जाएं और वहां से कोई तस्वीर या वीडियो अपलोड ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता। अपने इसी रुटीन को फॉलो करते हुए सनी ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने बताया कि यह मॉरीशियस में उनका पहला दिन है और पहले दिन पर स्विमिंग का मजा ले रही हैं। वीडियो में सनी बिकिनी में नजर आ रही हैं। सभी को एक मैसेज देने के बाद सनी पूल में जंप करती हैं।
सनी के इस वीडियो को अब तक 1.8K लोग देख चुके हैं। वहीं 249 लोगों ने इस वीडियो को रीट्वीट किया। हाल ही में सनी अपने एक डिफ्रेंट लुक के लिए खबरों में आई थीं। बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी यूं तो ज्यादातर हॉट अवतार में ही नजर आती हैं, लेकिन मौका मिलने पर वह अपने फैन्स को सर्प्राइज करने से भी नहीं चूकती हैं। सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जो वाकई आपको यह सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि तस्वीरों में नजर आ रही महिला वाकई सनी लियोनी है या कोई और। भारत में ज्यादातर बोल्ड और एडल्ट कॉमेडी करने वाली इस एक्ट्रेस ने जॉम्बी लुक में फोटोशूट कराया है। लेकिन इस यहां सनी अकेली नहीं हैं। उनके साथ कुछ तस्वीरों में उनके पति डेनियल वीबर भी नजर आ रहे हैं।
माथे पर लगे चोट के निशानों, आंखों के चारों और फैले काजल और आंखों से बहते खून के अलावा सनी के सर से पार होती एक मोटी कील भी नजर आ रही है। इसे देख कर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि सनी का बेहद शानदार मेकअप किया गया है। सैश पहनी सनी लियोनी ने तस्वीरों के लिए जबरदस्त एक्सप्रेशन्स दिए हैं। इसके अलावा डेनियल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीबर का एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें मस्तमौला डेनियल गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। गिटार बजाने इस वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा है, हैलोवीन के लिए तैयारी करते हुए।
First day in Mauritius went for a run and then jumped in the pool! The fun begins!! pic.twitter.com/EF2fWjKGD3
— Sunny Leone (@SunnyLeone) November 11, 2016
