टॉप 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में सनी लियोनी का नाम भी आया है। BBC के इस ऑनलाइन सर्वे का रिजल्ट सामने आने के बाद पूरी लिस्ट सबके सामने आई। इस लिस्ट में सनी के अलावा भारत की चार और महिलाओं के नाम हैं। इनमें गौरी चिंदारकर (सांगली, महाराष्ट्र), मल्लिका श्रीनिवासन (चेन्नै), नेहा सिंह (मुंबई) और सालुमरदा थिमक्का (कर्नाटक) शामिल हैं।
कंप्यूटर इंजीनियरिंग की स्टूडेंट गौरी उन पहले बच्चों में से एक हैं जिन्होंने एक अलग लर्निंग टेक्नीक को एक्सपीरियंस किया था। इस टेक्नीक को अब स्कूल इन द क्लाउड कहा जाता है। 57 साल की मल्लिका ट्रेक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड की सीईओ हैं। उन्हें ट्रैक्टर क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। कर्नाटक की सालूमरदा थिमक्का एक एन्वायर्नमेंटलिस्ट हैं। 105 साल की थिमक्का ने अकेले ही अस्सी साल में आठ हजार से ज्यादा पौधे लगाए हैं। इस लिस्ट में शामिल नेहा सिंह एक्टर और लेखिका हैं। उन्होंने महिलाओं को शोषण के खिलाफ जागरुक करने के लिए एक मुहिम की शुरुआत की थी। बता दें कि इस लिस्ट में दुनियाभर की बिजनेसवुमेन, इंजीनियर, स्पोर्ट्स वुमेन, फैशन आइकन शामिल हैं।
सनी लियोनी ने भारतीय टीवी स्क्रीन पर एंट्री बिग बॉस के जरिए ली थी। वह इस चर्चित रियलिटी शो के पांचवे सीजन में नजर आई थी। शो में एंट्री को लेकर हुई कई बातों के बीच उन्होंने अकेले ही शो की गिरती हुई टीआरपी को बचाया था। यह सब उनके कंट्रोवर्शियल पास्ट की वजह से था। जो उनकी एंट्री के बाद शो की टीआरपी अचानक से इतनी बढ़ गई थी। हालांकि वह शो के फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थीं। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी एक खास जगह बना ली थी। शो के कई मोमेंट्स थे जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। इनमें से एक थी उनकी पोल डांस परफॉर्मेंस। सनी ने ‘ये मेरा दीवानापन है’ गाने के रीमिक्स वर्जन पर पोल डांस किया था। सनी के एक्सप्रेशन और उनके स्टेप्स ऐसे थे कि हर कोई डांस देखकर उनका फैन हो गया था।




