Haryanvi Song: हरियाणा की शान सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के बाद अब सुनीता बेबी (Sunita baby) की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन में आए दिन उनका कोई न कोई डांस वीडियो वायरल होता रहता है। जिसमें सुनीता बेबी धमाकेदार डांस करती नजर आती हैं। इस बार भी सुनीता एक जबरदस्त गाने पर डांस करती दिखीं जिसके बोल हैं- ‘जलती जवानी मांगे पानी पानी’ (Jalti jawani mange pani pani)। इस गाने पर सुनीता बेबी के डांस के साथ फैंस इसके बोल को भी खूब पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सुनीता बेबी का डांस करने का अपना ही अंदाज है, इस गाने पर भी वो अपने खास अंदाज में मुंह पर चुन्नी डाल कर नाचती नजर आ रही हैं। जिसे देख कर फैंस क्रेजी होते दिख रहे हैं। गाने पर सुनीता बेबी डांस के साथ फेस पर नॉटी एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं। इस गाने में डांस करते हुए सुनीता बेबी के मूव्स काफी शानदार हैं और वो अपनी पर्फोरमेंस में फुल एनर्जी झोंक देती हैं।
‘जलती जवानी मांगे पानी पानी’। सुनीता बेबी के इस डांस वीडियो के गाने को रुचिका जांगिद ने अपनी आवाज दी है और लिखा अजय हुड्डा ने है। म्यूजिक TR Music का है। यैलो कलर के सूट में सुनीता बेबी अपनी हॉट अदाओं से फैंस का दिल जीत ती नजर आ रही हैं। बता दें हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी इससे पहले अपने डांस के दम पर फैंस का दिल जीत चुकी हैं। वहीं अब सुनीता बेबी भी उसी राह पर चल पड़ी हैं।
इससे पहले सुनीता बेबी के जितने भी डांस वीडियो सामने आए हैं, उनमें इस हरियाणवी डांसर की जबरदस्त पर्फोरमेंस देखने को मिली है। यही वजह है कि अब सुनीता बेबी के फैंस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। जैसे ही उनका कोई वीडियो यूट्यूब पर आता है। उनके फैंस उसे तुरंत वायरल कर देते हैं।