लॉकडाउन के बीच हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) के डांस वीडियो खूब देखे जा रहे हैं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary ) की तरह ही सुनीता बेबी एक बेहतरीन डांसर बनकर उभरी हैं। यही कारण है कि सुनीता बेबी के डांस वीडियो सपना चौधरी के जितना ही देखा जाता है। इस बीच डांसर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह हरियाणी गाने पर जमकर ठुमके लगा रही ही हैं।
सुनीता बेबी के डांस भी सपना चौधरी की तरह इंटरनेट पर खूब देखे जाते हैं। सुनीता बेबी का डांस खूब एनर्जेटिक होता है। सुनीता अपने लटके-झटकों से फैंस का काफी मनोरंजन करती हैं। गौरतलब है कि सुनीता बेबी के डांस की एक खास शैली भी है। वह अपने हर परफॉर्मेंस में मुंह पर चुन्नी डाल डांस करती हैं। इस वीडियो में सुनीता बेबी मुंह पर अपनी काली चुन्नी डाले डांस करती हैं जिसे देख फैंस क्रेजी हो जाते हैं। बीच बीच में सुनीता बेबी के डांस पर पैसे भी बरसाए जाते हैं।
वायरल वीडियो की बात करें तो सुनीता बेबी हरियावी गाने- ‘ठाठ चौबारे में’ (Thaath Chobare Mein) गाने पर डांस करती दिख रही हैं। सुनीता बेबी के डांस का यह वीडियो देसी हरियाणी नाम के यूट्यूब चैनल पर 30 अप्रैल को अपोलड किया गया है। देखिए वीडियो-
बता दें सुनीता बेबी के सभी डांस वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आते हैं। इससे पहले सुनीता बेबी का एक और गाना सामने आया था, इस गाने को भी सुनीता बेबी के फैंस ने काफी पसंद किया। गाने में सुनीता अपने एक फैन के साथ मुकाबला करती नजर आई थीं। इस गाने में वह शख्स स्टेज पर चढ़ जाता है और सुनीता बेबी के डांस को कॉपी करने लगता है। इस वीडियो में वह सुनीता बेबी के ना सिर्फ हावभाव को कॉपी करता है बल्कि उनके मूव्स को भी हूबहू करने की कोशिश करता है। दोनों के इस डांस का वीडियो काफी वायरल हुआ था।