सुनील ग्रोवर एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें लोग उनके कॉमिक प्रेजेंस के चलते बेहद पसंद करते हैं। सुनील ग्रोवर के किरदार डॉक्टर गुलाटी को लोगों ने बहुत पसंद किया था। लेकिन इन दिनों सुनील ग्रोवर अपने कॉमेडी शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ के माध्यम से अपने फैन्स और दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। लेकिन सुनील ग्रोवर के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। यह शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। सुनील ग्रोवर ने इस शो के बंद किए जानें कि वजह बताई और यह भी बताया कि इतने कम समय में यह शो क्यों बंद हो रहा है।
पिंकविला से हुई बातचीत में सुनील ग्रोवर ने कहा, यह शो मेरी वजह से बंद हो रहा है और इस शो को मैंने सिर्फ 8 हफ्तों के लिए साइन किया था। इसकी वजह ‘भारत’ फिल्म की शूटिंग है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के कारण मेरे पास इस शो को देने के लिए अधिक समय नहीं है और मैं पहले भी इस बात की जानकारी दे चुका हूं। बता दें कि सुनील ग्रोवर ने ‘भारत’ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कानपुर वाले खुरानाज को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है और कई लोग इसे कपिल शर्मा के शो से भी तुलना कर रहे हैं। इस बात पर सुनील ने जवाब देते हुए कहा कि ‘मेरा मकसद लोगों को हंसाना है’। जिन लोगों को जो सोचना है सोचें। हम शभी ने इस शो के लिए बहुत मेहनत कि है। बता दें कि इस शो में सुनील ग्रोवर के अलावा अली असगर, सुगंधा मिश्रा और उपासना सिंह हैं। इसके अलावा फराह खान भी इस शो का हिस्सा हैं।
बता दें कि ‘भारत’ में सुनील ग्रोवर ने सलमान खान के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली-अब्बास जफर ने किया है। भारत में सुनील ग्रोवर और सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू और दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। यह फिल्म 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली है।