डॉ. मशहूर गुलाटी और गुत्थी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का आज 40वां जन्मदिन है।  3 अगस्त 1977 को जन्मे सुनील ग्रोवर ने जसपाल भट्टी के कॉमेडी शो के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। उनके जन्मदिन के मौके पर सुनील का एक बेहद पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी अपने पारपंरिक अंदाज़ में सुनील कॉमेडी करते नज़र आ रहे हैं।

जसपाल भट्टी के शो ‘फुल टेंशन’ में सुनील एक नौकर का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने मालिक जसपाल भट्टी के साथ काफी कैजुअल है। इस शो में भी सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है और अपने हिस्से आए दो तीन डायलॉग्स में ही वे खासी छाप छोड़ जाते हैं। इस शो में  जसपाल अपने शो को टीआरपी न मिलने से परेशान हैं और इसी बात पर सुनील उनसे मस्ती मज़ाक करते नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर सलमान खान की मल्टी स्टारर फिल्म भारत में एक अहम रोल  निभा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फनी अंदाज में सलमान का ‘हीरोइन’ बनने की इच्छा सोशल मीडिया पर जाहिर की है। दरअसल उन्होंने ट्विटर पर एक मजाकिया वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन लिखा, नैन्नी की तरफ से वैंकेसी का ऐप्लिकेशन। क्लिप में ग्रोवर एक महिला के रोल में नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, सलमान खान, दिशा पाटनी, तब्बूू, शशांक सनी अरोड़ा जैसे कई सितारे नज़र आएंगे।