ये बात तो सभी को पता है कि उरी हमलों के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगा हुआ है। मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। इस दीवाली के मौके पर करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होने वाली है। जिसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी छोटे से रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की वजह से करण जौहर काफी तनाव में हैं। उन्हें अपनी फिल्म में बदलाव करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा करना उनके लिए नामुमकिन है। ऐसी खबर आई हैं कि जौहर फवाद के किरदार को दोबारा से गढ़ रहे हैं। फवाद की जगह सैफ का चेहरा फिल्म में मॉर्फ करके लगाए जाने की भी चर्चा सामने आई है। इसके अलावा ये भी चर्चा है कि करण फिल्म में अपनी एक्ट्रेसिस की राष्ट्रीयता को बदलने वाले हैं। पहले इन्हें पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर दिखाया गया था। लेकिन अब इन्हें किसी और देश का नागरिक बताया जाएगा।
अभिजीत भट्टाचार्य ने करण जौहर पर साधा निशाना; करण को फवाद की महबूबा कहा
डीएनए ने एक अनाम सूत्र के हवाले से बताया है कि करण जौहर कहानी को इस तरह से बदल रहे हैं कि ये किसी और देश की लगें। वैसे सच्चाई क्या है ये तो फिल्म के रिलीज होने पर ही पता चल पाएगा। इसके अलावा इस मामले पर करण जौहर या फिल्म से जुड़ा कोई व्यक्ति ही सच बता सकता है। खैर, तब तक कई लोगों को इस मामले में मसाला मिल गया है। इसे मजेदार बनाने के लिए लोग इसमें अपने आइडिया डाल रहे हैं।
Read Also: ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद खान की जगह दिखेंगे सैफ अली खान
पेशे से निर्देशक और लेखक सुमित पुरोहित ने ऐ दिल है मुश्किल के ट्रेलर में थोड़े से बदलाव कर दिए हैं। उन्होंने सभी की परेशानी को दूर करते हुए ट्रेलर से फवाद को हटा दिया है। इसके लिए उन्होंने और किसी को नहीं बल्कि एफटीटीआई के चेयरमैन गजेंद्र चौहान को चुना है। पुरोहित ने एक नया ट्रेलर लॉन्च करते हुए कहा है कि नया ट्रेलर। फवाद को देश के जवां दिलों की धड़कन गजेंद्र चौहान से बदल लिया गया है। अब इस फिल्म को देखिए और शांति रखें।
Read Also: गजेंद्र चौहान से लेकर चेतन चौहान तक, जानें इन 7 नियुक्तियों में हुई मोदी सरकार की किरकिरी
