फिल्म जुड़वा-2 के बाद अब वरुण धवन अपनी दो नई फिल्मों की तैयारियों में जुट गए हैं। इनमें से पहली फिल्म है ‘अक्टूबर’ जिसका फर्ल्ट लुक काफी पहले ही जारी किया जा चुका है। दूसरी फिल्म है ‘ई धागा’ जिसके लिए वरुण धवन का लुक आज शेयर किया गया। यश राज फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर की गई इस तस्वीर में आप वरुण धवन को सिलाई मशीन चलाते देख सकते हैं। वह बेहद साधारण कपड़ों में गंभीर होकर सिलाई मशीन पर काम करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि सुई-धागे की तैयारे शुरू।
आयुष्मान खुराना निर्देशित फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ का निर्देशन कर चुके शरत कटारिया ही इस फिल्म निर्देशन करेंगे। फिल्म के प्रोडक्श की जिम्मेदारी मनीष शर्मा के हाथों में है और फिल्म में विराट कोहली के अलावा इसमें अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में होंगी। वरुण धवन ने फिल्म के लिए सिलाई सीखना शुरू कर दी है। YRF के ट्विटर हैंडल से कैप्शन में लिखा गया- वरुण धवन ने सुई-धागे की कला में माहिर होने के लिए वर्कशॉप शुरू कर दी है। एक बार में एक टांका। अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म का लुक उनकी शादी की तस्वीरें रिलीज होने के अगले दिन रिलीज किया गया है।
सुई-धागे की शुरू तैयारी| @Varun_dvn begins workshops to master the art of #SuiDhaaga one stitch at a time! @SuiDhaagaFilm pic.twitter.com/jXju6Qtpg2
— Yash Raj Films (@yrf) December 12, 2017
वरुण धवन इससे पहले फिल्म जुड़वा-2 में नजर आए थे जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। इसके अलावा इसी साल रिलीज हुई वरुण की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी खासी कामयाब रही थी। देखना यह होगा कि वरुण की आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती हैं।