Street Dancer 3D Trailer, Varun Dhawan, shraddha Kapoor, Nora Fatehi:वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में वरुण-श्रद्धा के साथ नोरा फतेही भी अपने डांस का जलवा बिखेर रही हैं। पूरे ट्रेलर में ये तीनों स्टार्स शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वरुण और श्रद्धा की कैमेस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है। वहीं नोरा की एंट्री भी धांसू है। नोरा फतेही के फैंस उनकी फिल्म के ट्रेलर को देख कर काफी खुश हैं।
वरुण और श्रद्धा भी काफी लंबे वक्त के बाद साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फैंस इनदोनों को काफी मिस कर रहे थे ऐसे में फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है। खास बात ये है कि रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी ये म्यूजिक-डांस पर आधारित फिल्म में प्रभुदेवा भी नजर आएंगे। वरुण और श्रद्धा की ये फिल्म एक साथ कई सारी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी फिल्म रिलीज होगी।
वरुण ने इससे पहले अपने ट्विटर अकाउंट से अपना, नोरा का और श्रद्धा का फर्स्ट लुक शेयर किया था। दोनों एक्ट्रेस इन फर्स्टलुक पोस्टर में काफी हॉट नजर आ रही हैं। वरुण ने नोरा का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- यह अपने हर मूव से डांस फ्लोर पर आग लगा देगी, स्टेज ऑन फायर। तो वहीं श्रद्धा के पोस्टर पर वरुण ने लिखा था- ये लड़की, डांस की जंग शुरू होने वाली है। प्रभु देवा का पोस्टर भी वरुण ने शेयर किया था। इसपर वरुण ने लिखा था-डांस के किंग। वरुण के पोस्टर की भी काफी तारीफें हुई थीं जिसमें वह फंर्ट ओपन जैकेट पहने नजर आए थे। फिल्म के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और वरुण धवन 5 सबसे बेहतरीन डांस मूव्स हैं। जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। जानिए कौन कौन से हैं वो डांस मूव्स..
मूवी के ट्रेलर पर पब्लिक का क्या रिव्यू है, डांस देख फैंस का क्या रिएक्शन है। इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग पर बने रहें…
श्रद्धा कपूर का ये ग्रुप मॉन्टाज मूव बहुत शानदार है.. इसमें श्रद्धा की डांस करते हुए धमाकेदार एंट्री होती है।
जमीन पर लेट कर नोरा ने किया जबरदस्त डांस: नोरा ये स्टेप करते हुए काफी हॉट लग रही हैं।
नोरा फतेही का ये जबरदस्त अंदाज फैंस को बना रहा दीवाना: नोरा के दो स्टेप्स को देख फैंसबोल पड़े क्या बात है।
श्रद्धा कपूर का बेस्ट डांस मूव: जब श्रद्धा की फर्स्ट एंट्री दिखाई जाती है। श्रद्धा की ये धमाकेदार एंट्री सबको बहुत पसंद आई।
वरुण धवन का ट्रेलर में बेस्ट मूव जब ग्रुप के साथ वह डांस कर रहे होते हैं।
स्ट्रीट डांसर का ट्रेलर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर की काफी चर्चा हो रही है अब तक इस ट्रेलर पर 15 मिनट में 1298 ट्वीट सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 413,528 लोग देख चुके हैं। 48K लोगों ने इसे लाइक और 3.3K लोगों ने इसे डिसलाइक किया है।
फिल्म में इंडिया और पाकिस्तान का एंगल भी है कि कब कब दोनों देशों के लोग एक्साइटेड रहते हैं। पहला जब भारत पाक का मैच हो और दूसरा जब बात डांस की जंग की हो। फैंस कह रहे हैं कि फिल्म के अंदर वरुण के डायलॉग्स मस्त हैं। ट्रेलर में वरुण, श्रद्धा, और नोरा के अलावा, पुनीत पाठक, अपारशक्ति खुराना, प्रभुदेवा भी हैं। डीआईडी (Dance Indian Dance) के कई सारे सितारे आपको इस फिल्म के अंदर देखने को मिलेंगे।
कोई कह रहा है कि यार 24 जनवरी तक इंतजार नहीं हो पा रहा है। क्या ट्रेलर है फिल्म का। वरुण के तेवर और नोरा के लटके झटके दर्शकों को काफी अट्रैक्ट कर रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर के लिए कहा जा रहा है कि वह फिल्म में अकड़ू बनी हुई हैं।
वरुण के फैंस कहते नजर आ रहे हैं 'अरे यार बहुत इंतजार किया है इस फिल्म का, ट्रेलर देख मजा आ गया।' इसके अलाना लोग इस फिल्म के ट्रेलर को तरह तरह के रिएकेशन दे रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर एक दूसरे के जानी दुश्मन बने नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस इस ट्रेलर को धांसू रिएक्शन दे रहे हैं। वरुण के फैंस कहते नजर आ रहे हैं। 'अरे यार इतने वक्त के बाद साथ में आए और एक भी रोमांटिक सीन नहीं वरुण और श्रद्धा।'
डांस की जंग में वरुण धवन बता रहे अपनी लाइफ का रूल: वरुण ट्रेलर में कहते नजर आ रहे हैं कि लाइफ का रूल नंबर वन कि कभी नंबर 2 पर मत रहो।
दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार का रहे हैं। 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर बस कुछ ही देर में सामने आने वाला है। वरुण ने एक के बाद एक इस फिल्म की स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक पोस्ट भी शेयर किए।साथ ही उन्हें बड़े जबरदस्त कैप्शन भी दिए।