हॉरर कॉमेडी बेस्ड श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। अब फिल्म का एक गाना सामने आया है- Milegi Milegi। इस गाने में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। गाने में स्क्रीन बेहद कलरफुल नजर आ रही है। गाने में राजकुमार राव काफी रंगीन कपड़े पहने दिख रहे हैं। इतना ही नहीं राजकुमार तो साड़ी पहन कर नाचते भी नजर आ रहे हैं।

यह गाना इस फिल्म का पहला ऑफीशियल सॉन्ग है। इस गाने को सिंगर मीका ने अपनी आवाज दी है। इस फिल्म की कहानी कुछ फिनॉमिनल कहानियों से इंस्पायर्ड है। फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म के गानो को मीका के साथ सचिन-जिगर ने मिलकर गाया है। म्यूजिक सचिन-जिगर का ही है। लिरिक्स वायु के हैं। कुछ दिनों पहले सामने आया फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया। स्त्री का ट्रेलर सामने आने से पहले श्रद्धा कपूर ने एक ट्वीट अपने अकाउंट से किया था।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा- ‘इस बार औरत को नहीं, देश के हर मर्द को उसी से खतरा है.. आ रही है वो। #सबसे मिलें।’ फिल्म का ट्रेलर देख पता चलता है कि राकुमार राव एक टेलर की भूमिका में हैं। वहीं उन्हें एक ऐसी लड़की मिलती है जो सिर्फ एक खास वक्त में ही उनसे मिलने आती है। लड़का लड़की से प्यार कर बैठता है।

लेकिन लड़के के दोस्तों को आभास होता है कि लड़की साल में सिर्फ एक बार मिलने आती है, वह भी खास वक्त में। दाल में जरूर कुछ काला है। ऐसे में उसके दोस्त लड़के से ये बात शेयर करते हैं। अब ऐसे में क्या होता है जब लड़की की हकीकत लड़के को पता चलती है। बता दें, फिल्म ट्रेलर से पहले रिलीज किए गए पोस्टर में राजकुमार और श्रद्धा कपूर एक दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो