Stree Movie Box Office Collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ सिनेमाघरों पर दस्तक दे चुकी है। अमर कौशल के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा कपूर संग अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी हैं। दर्शकों को इस फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया था ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन फिल्म अच्छी कमाई करेगी।
हालांकि अब तक देखा गया है कि इस जेनर की फिल्में हिंदी सिनेमा में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती। लेकिन राजकुमार और श्रद्धा की इस फिल्म को लेकर ऐसी उम्मीदें की जा रही हैं है कि फिल्म पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। आपको बताते चलें फिल्म ‘स्त्री’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है, जहां अक्सर गांव में बसने वाले मर्द रहस्यमयी तरीके से वहां से लापता हो जाते हैं। इसके पीछे ऐसा क्या कारण है कि वहां सिर्फ मर्द ही गायब हो रहे हैं। क्या यह सब स्त्री करवा रही है..यह फिल्म में दिखाया गया है।
ट्रेड एनेलिस्ट गिरीश जौहर कहते हैं- ‘स्त्री फिल्म का जेनर खास है- इसमें आपको डर भी मिलेगा और कॉमेडी भी। पहली बार राजकुमार और श्रद्धा साथ में बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी हुई है। इस छोटे बजट की फिल्म को लेकर सबके दिलों में खासा एक्साइटमेंट भरी हुई है। वहीं फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी खूब अच्छे से की गई है। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करके दिखाएगी।’
गिरीश आगे लिखते हैं- ‘हॉरर कॉमेडी’ बहुत ही मुश्किल जेनर होता है। लोगों को डराना भी हैं, उन्हें हंसाना भी है-यह एक मुश्किल काम है। यह सब मेकर्स के ट्रीटमेंट पर निर्भर करता है। इसके बाद एक्टर इसे कैसे करता है ये उसपर निर्भर करता है। अब देखना ये होगा कि राजकुमार और पंकज त्रिपाठी ऑडियंस को थिएटर्स तक खींच ला पाएंगे या नहीं।’