बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर अकसर चर्चा में रहते थे। दोनों 2 जून, साल 1996 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन कहा जाता है कि बोनी कपूर से शादी करने से पहले श्रीदेवी ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ गुपचुप शादी की थी। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने मिथुन चक्रवर्ती को अपना प्यार साबित करने के लिए बोनी कपूर की कलाई पर राखी भी बांधी थी। इस बात का खुलासा खुद बोनी कपूर की पत्नी मोना शौरी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी को हो गया था प्यार: दरअसल, साल 1984 में फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ की शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। वह एक-दूसरे से इस कदर प्यार करने लगे थे कि उन्होंने साल 1985 में गुपचुप शादी कर ली थी। हालांकि, उस वक्त मिथुन चक्रवर्ती पहले से ही शादी-शुदा थे। ऐसे में श्रीदेवी ने उन्हें अपनी पत्नी से तलाक लेने की भी सलाह दी थी।
मिथुन से अलग नहीं होना चाहती थीं पहली पत्नी: दूसरी और मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली किसी भी तरह एक्टर से दूर नहीं जाना चाहती थीं। श्रीदेवी के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। इसके साथ ही उन्होंने एक मैगजीन को दिये इंटरव्यू में कहा कि अगर मिथुन अपनी दूसरी पत्नी को घर भी ले आएं, तब भी वह साथ रहने के लिए तैयार थीं।
श्रीदेवी को पसंद करने लगे थे बोनी कपूर: वहीं, मिथुन चक्रवर्ती के करीबी बोनी कपूर भी श्रीदेवी को पसंद करने लगे थे। हालांकि, मिथुन चक्रवर्ती के दोस्त होने के कारण वह अपनी दिल की बात एक्टर को नहीं बता पा रहे थे। मिथुन चक्रवर्ती को भी बोनी कपूर व श्रीदेवी के बीच बढ़ती नजदीकियां खटकने लगी थीं। ऐसे में अपना प्यार साबित करने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांध दी थी।
टूट गया था मिथुन और श्रीदेवी का रिश्ता: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती के इतने सीरियस होने के बाद भी उनका और श्रीदेवी का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था। जैसे ही श्रीदेवी को यह एहसास हुआ कि मिथुन चक्रवर्ती अपनी पहली पत्नी योगिता को नहीं छोड़ना चाहते हैं, वैसे ही एक्ट्रेस ने खुद उन्हें छोड़ने का फैसला कर लिया।
दूसरी और श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस को इंप्रेस करने के लिए फिल्म मिस्टर इंडिया के लिए उन्हें करीब 11 लाख रुपए की रकम दी थी। जबकि श्रीदेवी ने फिल्म के लिए केवल 10 लाख रुपए की ही मांग की थी। इतना ही नहीं, बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना से भी कहा था कि वह श्रीदेवी से प्यार करने लगे हैं। यहां तक कि वह श्रीदेवी से मिलने के लिए स्विजरलैंड तक गए थे।