बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के अकस्मात निधन के बाद पूरा बॉलीवुड गमगीन है। श्रीदेवी के करोड़ों प्रशंसकों को धीरे-धीरे इस बात पर विश्वास हुआ कि उनकी ‘चांदनी’ अब इस दुनिया में नहीं रहीं। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के बॉलीवुड सितारों के साथ ही उनके फैंस का हुजूम उमड़ा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने श्रीदेवी के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर कर श्रद्धांजलि दी है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को खास तरीके से श्रद्धांजलि दी है। बोनी कपूर ने निधन के बाद पहली बार श्रीदेवी के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए ट्विटर पर खत लिखा था।

बोनी कपूर के लिखे पत्र का रिप्लाई देते हुए सुंदर पिचाई ने लिखा, ”फिल्म सदमा में श्रीदेवी की एक्टिंग मुझे बेहद पसंद थीं। परिवार के साथ श्रीदेवी को देखने की विशेष यादें थीं। वह बहुत लोगों की प्रेरणा थीं, इस क्षति के लिए मुझ बेहद दुख है। उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।” बोनी कपूर ने श्रीदेवी के प्रति भावनाएं जाहिर करते हुए एक भावुक कर देने वाला पत्र लिखा है। बोनी कपूर ने पत्र में बताया, श्रीदेवी एक धुरी थी जिसके आसपास उनका परिवार घूमता था। श्रीदेवी के जाने बाद उनका जीवन अब पहले जैसा नहीं रहा।

sridevi, sridevi kapoor, sridevi kapoor funeral, sridevi funeral video, sridevi funeral photos, shree devi funeral photos, shree devi, shree devi funeral, shree devi kapoor, shri devi, shri devi funeral, shri devi latest news, shree devi funeral video, sridevi funeral, sridevi funeral video, sridevi funeral news, shree devi death news, shree devi news, sridevi death news, sridevi death, sridevi news, sridevi news in hindi
बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी।

श्रीदेवी दुबई में अपने भांजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। जहां दुबई के एक होटल में 24 फरवरी को बाथ टब में गिरने से उनका निधन हो गया। शादी में बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर भी शरीक हुए थे हालांकि बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग में बिजी होने के कारण शामिल नहीं हो सकी थीं। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आएंगे।